फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman dies in suspicious condition in azamgarh family members allege dowry murder

आजमगढ़ः संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

Mon, 02 Aug 2021 02:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 02 Aug 2021 02:37 PM IST
सार

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition in azamgarh family members allege dowry murder
संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आजमगढ़ जिले के खोजापुर गांव निवासिनी विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।मृतका के पति और ससुर को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


बिलरियागंज थाना क्षेत्र फुलवरिया निवासी रामबदन की पुत्री सुनंदा (26) का विवाह एक नवंबर 2020 को सिधारी थाना के खोजपुर गांव निवासी हरिकेश के साथ हुआ था। बीते दिन रविवार दिन में लगभग दो बजे सुनंदा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। शाम पांच बजे मायके को घटना की सूचना दी गई। देर शाम मायके वाले मौके पर पहुंचे तो मृतका के गले पर निशान देखा।
विज्ञापन


जिस पर पिता रामबदन ने पति व परिवार के अन्य लोगों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए सिधारी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।  रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed