{"_id":"6341c488d861aa000a252137","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-condition-accused-of-murder-azamgarh-news-vns678001963","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर कोतवाली के बलरामपुर गांव में एक विवाहिता की शुक्रवार की रात संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए मार डालने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव गांव निवासी महेंद्र प्रजापति ने पुत्री मीरा प्रजापति (30) का विवाह बलरामपुर निवासी तेज प्रताप प्रजापति के साथ किया था। मीरा के भाई प्रदीप के अनुसार शनिवार की भोर में उसकी बहन के देवर ने फोन कर सूचना दी कि मीरा ने फंदे से लटककर जान दे दी है।
सूचना पर वह और पिता महेंद्र मीरा के ससुराल पहुंचे। पुलिस को पिता व भाई ने बताया कि दहेज में एक विस्वा जमीन व पांच लाख रुपये नकद की मांग मीरा के ससुराल वाले शादी के बाद से ही कर रहे थे। इस मांग को वे पूरा नहीं कर पाये। इसलिए मीरा के ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।