{"_id":"67faae810646ba04670eb83c","slug":"married-woman-dies-her-parents-accuse-her-of-murder-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-130058-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: विवाहिता की मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
बलरामपुर। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में एक विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक, जहानागंज थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी साहब दुबे की पुत्री मोना (28) की शादी 28 अप्रैल 2024 में मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी रावेश पाठक से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। मोना का कोई भाई न होने के कारण ससुराल वाले पैसे और नेवासा की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं शादी के बाद से ही उसे मायके नहीं जाने दे रहे थे। बहन प्रिया ने बताया कि उसके जीजा रावेश पाठक ने शुक्रवार की रात 11 बजे फोन किया कि मोना की तबीयत खराब है। उसे अस्पताल ले आया गया है। मोना के परिजन रात 12.30 बजे मेहनाजपुर सीएचसी पर पहुंचे जहां पर मोना की मौत हो गई। परिजनों ने जब इस संबंध में ससुराल वालों से पूछा तो उन्होंने बताया कि मोना ने साड़ी के फंदे से खुदकुशी कर ली थी।
थानाध्यक्ष मेहनाजपुर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।