{"_id":"66277bb8a719aba7ef019d43","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-in-azamgarh-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बहन की मौत की सूचना मिलते ही उसके ससुराल पहुंचा भाई, लाडली का शव देख बोला- दहेज के लिए मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बहन की मौत की सूचना मिलते ही उसके ससुराल पहुंचा भाई, लाडली का शव देख बोला- दहेज के लिए मार डाला
Tue, 23 Apr 2024 02:43 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Apr 2024 02:43 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर पहुंचे विवाहिता के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अवांव गांव में एक महिला की मंगलवार की भोर में संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
यह है मामला
मुबारकपुर थाना के कुकड़ीपुर गांव निवासी रामदरश राजभर ने अपनी बहन प्रियंका राजभर (25) का विवाह दो साल पूर्व अवांव गांव निवासी रामदुलारे राजभर के साथ किया था। शादी के बाद से ही प्रियंका को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मंगलवार की भोर में प्रियंका की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर मायके से भाई मौके पर पहुंचा तो बहन का शव चारपाई पर पड़ा था। भाई ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का अरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
भाई का आरोप है कि बहन के पति, सास व ससुर शादी के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए मारते-पीटते थे और मंगलवार की भोर में जान से ही मार डाला। मृतका को अभी कोई संतान नहीं थे।
भाई ने पुलिस को दी तहरीर में पति रामदुलारे, सास शारदा व ससुर लक्षिराम को नामजद किया है। एसओ निहार नंदन कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।