फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman died under suspicious circumstances, body found hanging from fan

संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पंखे से लटकता मिला शव

Mon, 25 May 2020 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman died under suspicious circumstances, body found hanging from fan
तहबरपुर। थाना क्षेत्र के नुरूद्दीनपुर गांव में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाने से महिला की मौत हो गई। उसकी लाश पंखे के सहारे लटक रही थी। सोमवार की सुबह घरवालों को जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। महिला के चाचा ने थाने में तहरीर दी। इसमें उसके पति सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

शिप्रा राय (32) पत्नी धीरज राय तहबरपुर थाने के नुरूद्दीनपुर गांव की रहने वाली थी। शिप्रा का मायका मऊ जिले के घोसी थाने के खिदिरपुरा गांव में था। वह वीरेंद्र राय की बेटी थी। चार दिसंबर 2015 को उसकी शादी धीरज राय के साथ हुई थी। शिप्रा अपने पति धीरज राय के साथ दिल्ली में रहती थी। वह करीब एक सप्ताह पूर्व ही अपने घर आई हुई थी। किसी बात को लेकर शिप्रा के पति धीरज राय का उसके पिता और भाई से झगड़ा हुआ था। रविवार की रात परिवार के लोग भोजन करने के बाद कमरे में सो गए। सोमवार की सुबह जगने पर लोगों ने शिप्रा की लाश उसके कमरे में पंखे से लटकती मिली। जानकारी मिलने पर शिप्रा के मायके से उसके चाचा अशोक राय मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना के संबंध में अशोक राय ने तहरीर देकर शिप्रा के पति, सास, ससुर सहित अन्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने चली गई। घटना के संबंध में पूछताछ चल रही। प्रभारी निरीक्षक तहबरपुर देवानंद ने बताया कि लाश पीएम को भेज दी गई है। पुलिस केस दर्ज कर पति सहित अन्य को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed