फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman died in her maternal home in suspicious condition

संदिग्धावस्था में विवाहिता की मायके में हुई मौत

Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Married woman died in her maternal home in suspicious condition
अंबारी/मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के सैदपुर गांव स्थित मायके आयी विवाहिता की सोमवार की सुबह संदिग्धावस्था में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सैदपुर निवासी महेंद्र यादव ने अपनी पुत्री रंजना (25) का विवाह लगभग तीन माह पूर्व पवई थाना के बसही अशरफपुर गांव निवासी बलिराम पुत्र रामख्याल के साथ किया था। एक माह पूर्व रंजना तबीयत खराब होने पर अपने मायके सैदपुर चली आई। परिजनों के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। पिता महेंद्र ने बताया कि उसका इलाज कराया जा रहा था। सोमवार की सुबह उसने घर के बाहर साफ-सफाई भी किया और इसके बाद घर में चली गई। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे बिस्तर पर अचेतावस्था में पाया। जब तक उसे इलाज के लिए ले जाया जाता तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। विवाहिता की किन कारणो से मौत हुई है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। तरह-तरह की चर्चा सामने आ रही है। फिलहाल सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही विवाहिता के मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed