{"_id":"65f1e56f8e591655930e08d8","slug":"married-woman-died-26-days-after-marriage-case-against-2-people-house-in-law-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शादी के 26 दिन बाद ही विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप, 2 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शादी के 26 दिन बाद ही विवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का लगाया आरोप, 2 पर केस
Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:12 PM IST
सार
UP News: आजमगढ़ के रहने वाले पारस ने बताया कि वह फिलहाल परिवार के साथ पश्चिमी दिल्ली उत्तम नगर में रहता है। उसकी तीन बेटियां हैं। छोटी बेटी माधुरी भारती की शादी 17 फरवरी, 2024 को सातरोड गांव के पास मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप के साथ की थी। शादी दिल्ली में हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिसार के सातरोड गांव के पास मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाली 20 साल की विवाहिता मौत हो गई। उसके पति व अन्य पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगा है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद बुधवार सुबह मृतका के परिजनों को फोन कर कहा कि माधुरी भारती ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
घटना का पता चलने पर मृतका के परिजन यहां के नागरिक अस्पताल पहुंचे। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता पारस की शिकायत पर प्रदीप और अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिला के रहने वाले पारस ने बताया कि वह फिलहाल परिवार के साथ पश्चिमी दिल्ली उत्तम नगर में रहता है। उसकी तीन बेटियां हैं। छोटी बेटी माधुरी भारती की शादी 17 फरवरी, 2024 को सातरोड गांव के पास मस्तनाथ कॉलोनी में रहने वाले प्रदीप के साथ की थी। शादी दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद बेटी ससुराल में रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही प्रदीप और ससुरालवाले बेटी माधुरी को परेशान करने लगे। इस बारे में बेटी ने फोन कर बताया था।
विज्ञापन
गर्दन पर मिले चोट के निशान
पारस ने बताया कि बुधवार सुबह जमाई प्रदीप ने फोन कर सूचना दी कि माधुरी ने मानसिक परेशानी के चलते फंदा लगा आत्महत्या कर ली। पता चलने पर परिवार वालों के साथ नागरिक अस्पताल पहुंचे। यहां पर शवगृह में जब बेटी के शव को देखा तो गर्दन पर चोट के निशान थे। देर रात प्रदीप और उसके परिजनों ने गला दबाकर माधुरी की हत्या की है।
इस बाबत हिसार के सदर थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि माधुरी के पिता पारस के बयान पर प्रदीप और अन्य पर हत्या का केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।