फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman commits suicide by hanging, husband arrested

विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

Sun, 28 Nov 2021 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Married woman commits suicide by hanging, husband arrested
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के बघावर गांव निवासिनी एक विवाहिता ने शुक्रवार की शाम घर में ही फंदे से झूलती मिली। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

बघावर गांव निवासिनी सरिता (27) का शव शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे घर में लटकता हुआ पाया गया। परिजनों ने इसकी सूचना मृतका के मायके वालों को दी। सूचना पर विवाहिता के पिता शंकर व भाई अजय मौके पर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। रौनापार थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पति जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका आठ माह के बच्चे की मां थी। मायके वालों ने पति के अलावा सास मुकुल देवी व ननद रंजना को भी नामजद किया है। सीओ सगड़ी महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। मुकदमा दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि घटना के समय उसके पति व सास बेलकुंडा बैंक गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed