फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married's body found hanging on the noose

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Married's body found hanging on the noose
सिधारी थाने के नरौली मुहल्ले में रहने वाली एक विवाहिता का शव रविवार की रात घर पर ही रस्सी के सहारे छत के चूल्ले से लटका मिला। सूचना पर सुबह पहुंचे मायके वालों ने शव देख कर ससुराल वालों पर हत्या करके शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के विषया गांव निवासी कन्हैया की पुत्री निर्जला (29) की शादी 10 साल पूर्व सिधारी थाना के नरौली मुहल्ला निवासी सुबास सरोज से हुई थी। रविवार की देर रात निर्जला का शव घर में ही छत के चूल्ले से रस्सी के सहारे लटका मिला। सुबह मायके वालों को निर्जला के मौत की सूचना मिली। जिस पर मृतका का भाई राजेश मौके पर पहुंचा। शरीर पर चोट आदि के निशान देख कर भाई ने बहन के ससुराल वालों मारपीट और हत्या करने का आरोप लगाया। उसने सिधारी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed