फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Marriage hall without parking is making the situation miserable due to jam

जाम से हाल बेहाल कर रहे बगैर पार्किंग वाले मैरेज हाल

Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Marriage hall without parking is making the situation miserable due to jam
सिधारी क्षेत्र में सड़क किनारे बना मैरेज लान।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर क्षेत्र के मैरेज हालों में पार्किंग की सुविधाएं न मिलने से जाम की मुसीबत आए दिन खड़ी है। इस बार पूर्व की लग्नों से ज्यादा शादियां आयोजित हो रही है, जिसके कारण शाम को शहर की ज्यादातर सड़कें जाम के झाम में फंसी रहती है। शहर में पांडेय बाजार, हीरापट्टी, आराजीबाग दलालघाट, हरवंशपुर, सिधारी, पुरानी कोतवाली, सब्जी मंडी आदि मुहल्लों में कई मैरेज हाल जैसे व्यवसायिक प्रतिष्ठान है, जहां शादियां पूरे धूमधड़ाकें के साथ आयोजित होती है लेकिन यहां पर शादियों के आयोजन के लिए बुकिंग की तेजी रहती है लेकिन पार्किंग की सुविधा नहीं दी जा रही है। इन मैरेज हालों की दशा यह है कि जहां किसी में पार्किंग नहीं है तो अगर कहीं है भी तो मैरेज हाल में जुटने वाले अतिथियों के सापेक्ष नहीं है। कहीं कहीं तो नाममात्र की पार्किंग की सुविधा दी जा रही है। विवश होकर लोग सड़क की पटरियों पर बेतरतीब वाहनों को खड़ा करने बाध्य हैं जबकि यह जिम्मेदारी मैरेज हाल संचालकों की है वह क्षमतानुुसार बुकिंग ले और इसी के अनुसार पार्किंग की सुविधा प्रदान करें। लेकिन अब तक इस तरह की कोई भी सुविधा मैरेज हाल संचालकों द्वारा नही दी जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि मध्यम वर्ग की शादियों में पांच सौ से आठ सौ मेहमान शामिल होते है तो उच्च वर्ग के समारोह में हजार से दो हजार तक के मेहमान वैवाहिक आयोजन में शिरकत करने के लिए अपने निजी वाहनों से आते-जाते है लेकिन इन वाहनों को खड़ा करने के लिए कोई समुचित व्यवस्था अब तक क्यों नहीं की गई इस पर प्रशासन को विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed