फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Marketers demonstrated for the construction of a dilapidated bridge

जर्जर पुल के निर्माण के लिए बाजारवासियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Marketers demonstrated for the construction of a dilapidated bridge
अंबारी। फूलपुर तहसील के मैगना बाजार स्थित शारदा सहायक खण्ड 32 के जर्जर टूटे पुल का निर्माण कराए जाने को लेकर मैगना बाजार वासियों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए उच्चाधिकारियों से पुल निर्माण कराए जाने की मांग किया है। एक पखवारा पहले पीडब्लूडी के डंफर से पुल का एक तरफ का हिस्सा ध्वस्त हो गया। पुल से आने जाने में लोगों को काफी दिक्कत होती है। टूटा पुल लोगों के लिए खतरा बना हुआ है। इस पुल के ध्वस्त होने से लोग आए दिन गिर कर घायल भी हो रहे हैं। चार पहिया वाहनों का आना जाना खतरे से खाली नही है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं। समाज सेवी मो. तालिब ने कहा कि शारदा सहायक खण्ड 32 के जर्जर पुल से कोहड़ा, पचरुखवा, लखमापुर, कुकूड़ीपुर, सैदुल्लापुरपुर, गोधना, शेरजहापुर, भरमा, डढ़िया आदि गांव के लोग आते जाते हैं। प्रदर्शन करने वालों में शिवजोर यादव, याहिया, रामपाल यादव, दिलीप गुप्ता, लालधारी महात्मा, फुरकान अहमद , इसराइल, खालिद आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed