{"_id":"0790c4b09af93caf913529fa54345ebb","slug":"market-remained-closed-against-the-thrashing-of-kanchhal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंछल की पिटाई के विरोध में बंद रहा बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंछल की पिटाई के विरोध में बंद रहा बाजार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़,
Updated Fri, 12 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी नेता बनवारी लाल कंछल की लखनऊ में हुई पिटाई और हमलावर की गिरफ्तारी न होने के विरोध में गुरुवार को सड़क पर उतर आए।
बाजार बंद कर व्यापारियों ने विरोध जताया। साथ ही जुलूस निकालकर आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग की। पुरानी कोतवाली से निकला जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय तक गया। व्यापारियों ने मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
तकिया पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिला उद्योग व्यापार प्र्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष पद्माकर लाल वर्मा ने कहा कि पांच दिसंबर को संगठन के प्र्र्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल एक मामले में पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे, तो 30-40 की संख्या में मौजूद अपराधी किस्म के अधिवक्ताओं ने उन पर हमला कर दिया।
उनके कपड़े फाड़ने के साथ ही उनका मोबाइल, सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली और उन्हें बुरी तरह पीटा। कहा कि इस मामले में जब तक न्याय नहीं मिलता हमारा संघर्ष जारी रहेगा। युवा व्यापारी नेता परितोष ‘बंटी’ रूंगटा ने घटना की निंदा की।
विज्ञापन
इसके पूर्व व्यापारियों ने पुरानी कोतवाली से जुलूस निकाला जो हर्रा की चुंगी, बिलरिया की चुंगी, चौक, सिविल लाइन होते जिलाधिकारी कार्यालय तक गया।
व्यापारियों ने सीएम को संबोधित दो सूत्री मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर सुधीर अग्रवाल, श्रीकांत मौर्या, संत प्रसाद अग्र्रवाल, अजय अग्रवाल, विनोद आदि उपस्थित थे।