फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Market decorated with idol of Lakshmi Ganesh and other goods

Azamgarh News: लक्ष्मी गणेश की मूर्ति सहित अन्य सामानों से सजे बाजार

Sun, 12 Nov 2023 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
Market decorated with idol of Lakshmi Ganesh and other goods
अंबारी। दीपों के पर्व दीपावली पर गणेश लक्ष्मी की पूजा के लिए दुकानें बाजारों में सजी हुई हैं। फूलपुर तहसील के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्मी गणेश सहित देवताओं की मूर्तियां बाजारों सजी हुई है। प्रकाश के पर्व को मनाने के लिए झालर, फुलझड़ी, पटाखों और मीठे की दुकानें से बाजार की रौनक बढ़ गई है। फूलपुर, माहुल नगर पंचायत के अलावा अम्बारी, पल्थी, हुब्बीगंज, बिलारमऊ, पलिया, गोधना, मैगना, पवई, मित्तूपुर, फुलवरिया, मिल्कीपुर, सुम्हाडीह, गनवारा आदि बाजारों में प्रकाश के पर्व के लिए झालर, फुलझड़ी, पटाखों और मीठे की दुकानें सजी रही। इससे बाजार की रौनक बढ़ गयी। दीपावली मनाने के लिए लोगों ने जमकर खरीददारी किया। वहीं माहुल नगर पंचायत के शिवाजी मेन चौक पर गणेश लक्ष्मी, पटाखा, झालरों के अलावा मीठे की दुकानों से बाजार गुलजार रहा। माहुल के समाजसेवी ओम प्रकाश जायसवाल का कहना है कि पिछली बार की अपेक्षा अबकी बार लोगों बिक्री अधिक हुई है। महंगाई का कोई विशेष असर नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed