{"_id":"6149aae48ebc3eb79611af58","slug":"marchent-man-died-due-to-collsion-bike-with-abandoned-animal-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: छुट्टा पशु ने ली गल्ला व्यवसायी की जान, घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: छुट्टा पशु ने ली गल्ला व्यवसायी की जान, घर में मचा कोहराम
Tue, 21 Sep 2021 03:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 21 Sep 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
सड़कों पर घूमने वाले छुट्टा पशु अब आम जनता के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। आजमगढ़ जिले में सोमवार की रात एक आवारा पशु से टकरा कर गल्ला व्यवसायी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शहर कोतवाली अंतर्गत सिविल लाइंस मोहल्ले में पुलिस लाइन गेट के पास सोमवार की देर रात सड़क पर घुम रहे छुट्टा मवेशी से एक बाइक सवार की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार गंभीररुप से घायल हो गया। जब तक उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था होती तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरू किया। काफी प्रयास के बाद उसकी पहचान मेंहनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी कन्हैया(45) उर्फ बेदी पुत्र चतुर्घुन मौर्या के रूप में हुई। घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस ने शव को पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया है। मृतक गल्ला कारोबारी था और सोमवार को किसी काम से जिला मुख्यालय आया हुआ था। वह एक पुत्र व दो पुत्रियों का पिता था।