फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many villages cut off contact with other villages

कई गांवों का दूसरे गांवों से कटा संपर्क

Thu, 22 Sep 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Sep 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Many villages cut off contact with other villages
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल में घाघरा फिर से रौद्र रूप धारण करती जा रही है। क्षेत्र के कई गांवों का एक दूसरे से संपर्क टूट गया है। देवारा क्षेत्र के चक्की से बेलहिया तक 38 से ज्यादा गांव घाघरा के बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने बुधवार को बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया। मातहतों को लोगों की सहायता के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

घाघरा नदी के बदरहुंआ गेज पर मंगलवार को जलस्तर 72.50 मीटर दर्ज किया गया था जो बुधवार को 08 सेमी बढ़कर 72.58 मीटर हो गया है। वहीं डिघिया नाले पर मंगलवार को जलस्तर 71.67 मीटर था जो बुधवार को 06 सेमी बढ़कर 71.73 मीटर हो गया है। नदी बदरहुंआ गेज पर लाल निशान से 90 सेमी तो डिघिया गेज पर 1.33 मीटर ऊपर बह रही है। अगले 24 घंटे में जलस्तर में वृद्धि की आशंका है।
विज्ञापन

बुधवार को भी घाघरा में गिरजा, शारदा और सरयू से बैराज से कुल 2,91,225 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। देवारा क्षेत्र के चक्की से बेलहिया तक घाघरा कहर ढा रही है। साठ से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। बाढ़ से चक्की, देवारा खास राजा, बांका, बूढ़न पट्टी, अभनपट्टी, मानिकपुर, अजगरा, आराजी अजगरा, अजगरा मगर्वी, शाहडीह, सोनौरा समेत कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर तीन फीट से अधिक लग गया है। बुधवार सुबह तक इन सभी गांवों का दूसरी जगहों से संपर्क कट गया। ग्रामीणों के घरों में पानी घुस गया है और हाजीपुर का रपटा पुल पूरी तरह से पानी में डूब गया है।

100 नावों का शुरू हुआ संचालन
लाटघाट। घाघरा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए बुधवार को 100 नावों का संचालन शुरू कर दिया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह, उप जिलाधिकारी न्यायिक सगड़ी प्रेमचंद मौर्य ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और लोगों को कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या हो तुरंत अवगत कराएं। बाढ़ से प्रभावित ग्रामीणों को किरासिन मुहैया कराया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर नावों की संख्या और बढ़ा दी जाएगी। एसडीएम ने बताया कि 38 से ज्यादा गांवों की 12000 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। 100 नाव चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed