{"_id":"6630ce947462219ea20c21ba","slug":"many-people-injured-in-road-accident-due-to-collided-scorpio-with-divider-in-azamgarh-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: बहू को स्टेशन से लेने जा रहा था परिवार, अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकराई; पांच लोग घायल
Tue, 30 Apr 2024 04:27 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:27 PM IST
सार
Azamgarh News : आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज पर मंगलवार को हादसा हो गया। अनियंत्रित स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथीशंकरपुर स्थित ओवरब्रिज पर मंगलवार को अनियंत्रित स्कॉर्पियों डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियों सवार पांच लोग घायल हो गए। वहीं स्कॉर्पियों बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया।
विज्ञापन
यह है मामला
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव निवासी गणेश राजभर (50), तारा देवी (45), सचिन राजभर (18), अरूण राजभर (18) व कृष्णा राजभर (06) एक स्कॉर्पियों में सवार होकर कहीं जा रहे थे। अभी वे देवगांव कोतवाली के कैथीशंकरपुर ओवरब्रिज के पास ही पहुंचे थे कि अचानक से स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
हादसे में स्कॉर्पियों में सवार सभी पांच लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर देवगांव कोतवाली पुलिस पहुंची और एंबुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज भेजा। जहां प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर हालत में घायल तारा देवी व गणेश राजभर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार स्कॉर्पियों सवार लोग बंगलूरू से आ रही अपनी बहू को लेने के लिए वाराणसी रेलवे स्टेशन जा रहे थे।