फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many competitions will be organized on patriotic theme from 11

देशभक्ति थीम पर 11 से आयोजित होगी कई प्रतियोगिता

Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Many competitions will be organized on patriotic theme from 11
आजमगढ़। बेसिक शिक्षा विभाग आजादी का अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम बड़े पैमाने पर करने जा रहा है। प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के घर में 11 से 17 अगस्त तक तिरंगा लगाया जाना अनिवार्य किया है। वहीं विद्यालयों में विविध आयोजन किया जाएंगे। बच्चों को के बीच प्रतियोगिता भी होगी। बेहतर करने पर पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी व मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक को भेजे पत्र में लिखा है कि हर जिले में बीएसए व खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय की देखरेख में कंट्रोल रूम बनाकर आयोजन की निगरानी की जाएगी। ब्लाकों में खंड शिक्षा अधिकारी एआरपी को शामिल करके समिति का गठन करेंगे। स्कूलों में प्रधानाध्यापक व जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 11 से 17 अगस्त तक प्रभातफेरी, चित्रकला, रंगोली, ड्रेस प्रतियोगिता, भाषण, निबंध, वाद-विवाद सहित विविध आयोजन होंगे। झंडा गीत बच्चों को कंठस्थ कराया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताय कि आयोजन को लेकर जिला स्तर पर मिली प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए बीएसए की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी, प्रवक्ता डायट व प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कालेज को शामिल करके समिति गठित होगी। बेहतर करने वाले को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed