फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Many blocks in health plans laggard in Azamgarh

आजमगढ़ में स्वास्थ्य योजनाओं में कई ब्लाक फिसड्डी

Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Many blocks in health plans laggard in Azamgarh
आजमगढ़। प्रभारी डीएम व सीडीओ आनंद कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की अक्टूबर की बैठक हुई। जननी सुरक्षा योजना, नियमित टीकाकरण, प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना, गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, परिवार नियोजन, आशाओं का भुगतान, आयुष ओपीडी, टीबी मरीजों का अंकन आदि की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा में जहानागंज, परशुरामपुर में डिलवरी के बाद लाभार्थियों को भुगतान में कम प्रगति पाये जाने पर कड़ी नाराजगी जताई। जल्द शत प्रतिशत भुगतान कराने को कहा। नियमित टीकाकरण की समीक्षा में मार्टीनगंज, पवई, बिलरियागंज, तहबरपुर, रानी की सराय व लालगंज में फुल इम्युनाइजेशन की खराब प्रगति पाए जाने पर प्लान बनाकर टीकाकरण कराने को कहा। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष आजमगढ़ अर्बन, जहानागंज, फूलपुर, ठेकमा में फीडिंग की प्रगति कम पाई गई। गर्भवती महिलाओं के पंजीकरण में जिला महिला अस्पताल, मेंहनगर, ठेकमा, बरदह, हरैया मे लक्ष्य के सापेक्ष कम फीडिंग पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। परिवार नियोजन में ठेकमा, तहबरपुर, रानी की सराय, मेंहनगर, कोयलसा, जहानागंज, हरैया में एनएसवी (पुरूष नसबंदी), आईयूसीडी, पीपीआईयूसीडी (कॉपर टी), अंतरा व छाया के आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाए जाने पर लक्ष्य को पूर्ण करने को कहा। आयुष ओपीडी की समीक्षा में जहानागंज, तहबरपुर, बिलरियागंज, मुहम्मदपुर, रानी की सराय में प्रगति कम पाये जाने पर प्रभारी डीएम ने संबंधित एमओआईसी को ओपीडी बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा, एसीएमओ डॉ. संजय, डॉ. वाईके राय, डॉ. एके सिंह, डॉ. परवेज अख्तर, एसआईसी डॉ. एसकेजी सिंह, सीएमएस डॉ. मंजुला सिंह, डीपीआरओ लालजी दूबे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed