फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manish was killed in Ashnai, the main accused arrested

आशनाई में हुई थी मनीष की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Manish was killed in Ashnai, the main accused arrested
आजमगढ़। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार में चाकू मारकर की गई मनीष मिश्रा की हत्या के 24 घंटे के अंदर पुलिस ने मुख्य आरोपी को सियरहा मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। आरोपी से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि मनीष की हत्या प्रेम प्रपंच में की गई थी।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव स्थित बाग में रविवार को चाकू से गला रेत कर हत्या के बाद फेंका गया युवक का शव मिला था। मृतक की पहचान जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गडेरूआ (मट्टी का पुरा) गांव निवासी मनीष मिश्रा पुत्र राकेश मिश्रा के रूप में हुई थी। मौके पर मिली बाइक के आधार पर मृतक की पहचान हुई थी। घटना के बाबत मृतक के भाई पीयूष मिश्रा ने बिलरियागंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया था। घटना के चौबीस घंटे के अंदर ही पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया। एसपी सुुुधीर कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि बिलरियागंज पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मनीष मिश्रा की हत्या को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी रूपेश उपाध्याय पुत्र दिवाकर निवासी सेहदा थाना कंधरापुर को सियरहा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू और बाइक भी बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जीयनपुर की रहने वाली एक लड़की से प्रेम करता है। उसी लड़की के पीछे मनीष भी पड़ा था। उसने मनीष को कई बार समझाया था लेकिन वह नहीं मान रहा था। इसकी वजह से रविवार को उसने अपने भांजे सागर तिवारी पुत्र बृजेश तिवारी निवासी धनकपुर थाना सिधारी के साथ मिल कर मनीष हत्या कर दी। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि फरार सागर तिवारी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed