फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manish waited 11 years to take revenge

बदला लेने को मनीष ने किया 11 वर्ष इंतजार

Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Manish waited 11 years to take revenge
रानी की सराय थाना क्षेत्र में बच्चे का हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल। - फोटो : AZAMGARH
मासूम की हत्या करने के लिए आरोपी मनीष ने 11 वर्ष तक इंतजार किया। वह अपने नाना की हत्या का बदला लेना चाहता था। वाट्सएप के माध्यम से मासूम के पिता से उसने पैसे की मांग की। इसी आधार पर वह गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मनीष पुत्र रामनिवास नेवासे पर जगरनाथ सराय में रहता था। 2011 में गांव में मासूम के पिता अवधेश के परिवार व हत्यारोपी मनीष के नाना के परिवार के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। मारपीट की इस घटना में मनीष के नाना नखरू गंभीर रूप से घायल हो गए थे और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। मनीष ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि नाना की हत्या के बाद से ही वह बदला लेने की फिराक में था लेकिन मौका नहीं मिल रहा था। 2011 में हुई हत्या के 11 साल बाद उसे मौका मिला और उसने बदला ले लिया। मासूम पांच वर्षीय कुनाल कुमार शुक्रवार की शाम साढ़े चार बजे गायब हुआ था। इसके बाद परिजन अपने स्तर से उसकी खोजबीन में जुट गए। न मिलने पर शुक्रवार की देर शाम ही परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। इसी बीच एक अज्ञात नंबर से अवधेश के मोबाइल पर वाट्सएप के माध्यम से पैसों की मांग आ गई। जिसे उसने शनिवार की सुबह ही पुलिस को बता दिया। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल शुरू किया तो पैसों की मां के आधार पर ही मनीष का नाम प्रकाश में आ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ किया तो सारा मामला खुल कर सामने आ गया।
विज्ञापन

मासूम के परिजनों में मचा कोहराम
आजमगढ़। शुक्रवार की शाम से लापता मासूम कुनाल का रविवार की सुबह पड़ोसी के घर से शव बरामद होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मासूम की गला घोंट कर हत्या की गई थी और रूई के बोरे में भर कर उसे हत्यारे मनीष ने अपने घर में ही छिपा कर रखा था। मृत मासूम दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था। मां-बाप के साथ ही पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। वहीं मासूम की हत्या के बाद गांव में भी सन्नाटा पसर गया है। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का अवधेश के घर पर रेला उमड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed