फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manduri airport is fully ready for flight

उड़ान को पूरी तरह से तैयार है मंदुरी एयरपोर्ट

Tue, 19 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Manduri airport is fully ready for flight
आजमगढ़। मंदुरी हवाई पट्टी का विस्तार कर इसे हवाई अड्डा बनाने का कार्य पूरा हो गया है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण ने अपने हिस्से के कार्य को पूरा कर दिया है। उड़ान में बाधक बनने वाले अवरोधों को भी प्रशासन ने हटवा दिया है। लेकिन एअरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया की टीम ने अभी तक इसे हैंडओवर नहीं लिया है और ना ही लाइसेंसिंग की प्रक्रिया हुई है। जिसका सबको बेसब्री से इंतजार है। मंदुरी एयरपोर्ट से उड़ान अभी दूर की कौड़ी प्रतीत होती है। क्योंकि प्रशासन स्तर से तो सारे कार्य पूरे कर लिए गए हैं। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम द्वारा अपने हिस्से के सारे कार्यों को पूरा कर लिया है। प्रशासन द्वारा भी उड़ान में बाधक बन रहे अवरोधों को हटा दिया गया है। विगत लगभग दो महीनों से एयरपोर्ट अथार्टी आफ इंडिया की टीम के आने का इंतजार हो रहा है। क्योंकि यह टीम आकर यहां पर लाइसेंसिंग की प्रक्रिया को पूरी करेगी। बिना लाइसेंसिंग की प्रक्रिया पूरी किए यहां से उड़ान संभव नहीं हो सकती है। हाल ही में बाबतपुर एयर पोर्ट से टीम आई थी जिसने यहां पर लाइटों का लगाने का कार्य पूरा किया। मौके पर मौजूद एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने जब टीम से एयरपोर्ट को हैंडओवर लेने की बात कही तो टीम ने इस बात को टाल दिया। वहीं एयरपोर्ट पर लाइटों को लगाने का कार्य पूरा हो चुका है। वाराणसी से यहां पर ट्रालियां भी पहुंच चुकी हैं। वहीं जिस मकान को पहले एयरपोर्ट अथार्टी की टीम ने बाधक बनाया था उसके मुआवजे को लेकर मामला हाईकोर्ट में चल रहा है। अब वहीं टीम उसे उड़ान में बाधक नहीं मानती है। लेकिन लाइसेंसिंग और हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी न होने के कारण अभी तक इसके शुभारंभ की कोई तिथि भी निर्धारित नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed