फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Manbads beat mother and daughter with sticks in land dispute

मनबढ़ों ने भूमि विवाद में मां-बेटी को लाठी डंडे से पीटा

Sat, 12 Jun 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Manbads beat mother and daughter with sticks in land dispute
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकीदी गांव में शनिवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर मनबढ़ पड़ोसियों ने महिला व उसकी पुत्री को लाठी-डंडे से पीट दिया। थाने पर सुनवाई न होने पर पीड़िता मुख्यालय पर उच्चाधिकारियों से गुहार लगाने पहुंची।
विज्ञापन

चकीदी गांव निवासिनी लालती देवी ने बताया कि उसने व मनबढ़ पड़ोसी ने अगल-बगल कुछ भूमि बैनामा लिया हुआ है। पड़ोसी अपनी जमीन पर मकान बनवा चुका है और अब उसकी भूमि में गेट लगा कर रास्ता बनाने के प्रयास में जुटा है। शनिवार की सुबह वह गेट लगाने की कवायद में जुटा था, जिसका उसने विरोध किया तो वह लात-घूसे से उसे पीटने लगा। बीचबचाव के लिए आयी उसकी पुत्री को भी मारा पीटा गया। इतना ही नहीं लाठी-डंडा से भी उस पर कई वार किए गए। घटना के समय परिवार में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घटना के बाद वह थाने पर शिकायत लेकर पहुंची तो वहां कोई सुनवाई नहीं हुई। जिस पर उच्चाधिकारियों के यहां न्याय की उम्मीद में पहुंची हूं। महिला व उसकी पुत्री की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके बाद भी रानी की सराय थाना पुलिस द्वारा कार्रवाई न किया जाना समझ से परे है। न्याय की आस में पीड़ित एसपी आफिस से जिलाधिकारी कार्यालय तक चक्कर लगा रही थी और अधिकारी केंद्रीय मंत्री सतीश महाना के कार्यक्रम स्थल किशुनदासपुर में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed