{"_id":"619a34494bfbc07db30f5bae","slug":"man-suicide-hanged-himself-after-girl-refused-to-marry-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: लड़की ने शादी से किया इनकार तो युवक ने फांसी लगा दी जान, घर से कुछ दूरी पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: लड़की ने शादी से किया इनकार तो युवक ने फांसी लगा दी जान, घर से कुछ दूरी पर लटकता मिला शव
Sun, 21 Nov 2021 05:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 21 Nov 2021 05:29 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले में एक युवक की शादी एक गांव की लड़की से तय हुई थी। बाद में लड़की पक्ष द्वारा शादी से इनकार करने पर युवक आहत हो गया और आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक युवक का शव घर से पांच सौ मीटर दूरी पर सिवान में आम के पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव लटका देखा और सूचना पुलिस व परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के पीछे कारण लड़की पक्ष द्वारा विवाह से इनकार किया जाना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, रौनापार थाना क्षेत्र के तवक्कलपुर सोन बुजुर्ग गांव निवासी योगेंद्र राम(25) की शादी सरगहा सागर गांव में तय हुई थी। शनिवार को लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी योगेंद्र को हुई तो वह तनाव में आ गया।
विज्ञापन
शनिवार की शाम चार बजे वह दोस्त के घर ताहिरपुर जाने की बात कह कर निकला। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह गांव के लोग सिवान की तरफ शौच के लिए गए तो आम के पेड़ से योगेंद्र का शव लटका हुआ देखा।
विज्ञापन
Trending Videos
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल परिजनों व ग्रामीणों को दिया। कुछ ही देर में मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। जानकारी पर रौनापार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आम के पेड़ से शव को नीचे उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।