फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   man started eating rotten food from garbage heap in azamgarh viral video picture of helplessness is disturbing

पापी पेट का सवाल: भूख मिटाने को कूड़े के ढेर से सड़ा-गला खाना खाने लगा शख्स, बेबसी की ये तस्वीर विचलित करने वाली

Sun, 29 May 2022 02:05 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 29 May 2022 02:05 PM IST
सार

भूख शांत करने के लिए एक व्यक्ति की ऐसी तस्वीर देख कर किसी का मन भी विचलित हो जाएगा। ऐसी ही समाज और मानवता को शर्मसार करने वाली तस्वीर उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में सामने आई है। 

विज्ञापन
man started eating rotten food from garbage heap in azamgarh viral video  picture of helplessness is disturbing
भूख लगी तो कूड़े के ढेर से सड़ा-गला खाना खाने लगा शख्स - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं कि भूख एक ऐसी चीज है जो इंसान को कुछ भी करने को मजबूर कर देती है। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले से ऐसी ही एक बेबसी की तस्वीर सामने आई है। जहां एक शख्स को दो वक्त की रोटी नसीब नहीं हुई तो वह कूड़े के ढेर में पड़े सड़े-गले खाना को तलाश रहा था।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह कि युवक को ऐसा करता देख कई लोगों ने देखा लेकिन किसी को फर्क नहीं पड़ा। मगर, उसी रास्ते से गुजर रहे एक नौजवान ने नजारा देखा तो सड़ा-गला खाना खाने से मना किया और उसे होटल में ले जाकर खाना खिलाया। उसने वीडियो भी बनाया जो फेसबुक पर वायरल हो रहा है।  समाज और मानवता को शर्मसार करने वाली ये घटना आजमगढ़ जिले के मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र की है। 

विज्ञापन

आज भी लोग भूखे सोने को विवश

खाना खाने और फेंकने के बीच में कभी यह ख्याल नहीं आता कि आखिर अन्न का एक दाना तैयार होने में कितनी मेहनत, समय और पूंजी लगती है। कड़ी मेहनत और लगन से तैयार अन्न को हम बेदर्दी से फेंक देते हैं। और यही अन्न जब किसी भूखे को नहीं मिलती तो उसकी जान भी चली जाती है। कोई भूखा न मरे इसके लिए सरकार और सामाजिक संगठन के लोग कार्य कर रहे हैं। बावजूद इसके आज भी लोग भूखे सोने को विवश हैं। इसकी बानगी मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र में देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक व्यक्ति कूड़े के ढेर में बैठा है। उसके पास फेंका हुआ खाना है जो सड़कर बदबू कर रहा है। हालांकि वीडियो में खाते हुए वो व्यक्ति दिखाई नहीं दे रहा है। वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने उससे सवाल किया कि आप फेंका हुआ खाना क्यों खा रहे हैं। जवाब मिला- भूख लगी है। इस पर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने कहा कि इस खाने को खाकर आप बीमार हो जाएंगे। इसलिए यह खाना मत खाइये। आप मेरे साथ चलिए, आपको खाना खिलाते हैं।

वीडियो बनाने वाले युवक की सराहना

वीडियो बना रहे व्यक्ति ने उसका पता पूछा तो उसने अपने गांव का नाम सोहौली बताया। बाकी अन्य सवालों का वह जवाब नहीं दे रहा था। यह वीडियो जिला प्रशासन व सामाजिक संगठन के कार्यों पर तमाचा है। वहीं वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने उसे भोजन कराकर मानवता की मिसाल पेश की। जिसकी लोग खूब सराहना कर रहे हैं।

अन्न का वेदों में भी महत्व

वेदों में अन्न को साक्षात ईश्वर मानते हुए 'अन्नम् वै ब्रह्म' लिखा गया है। वैदिक संस्कृति में भोजन मंत्र का प्रावधान है। जिसका सामूहिक रूप से पाठ कर भोजन ग्रहण किया जाता है। वेदों में ' अन्नं बहु कुर्वीत' कहा गया है, यानि अन्न अधिक से अधिक उपजाइए। कृषि और ऋषि प्रधान इस देश में अगर हम अन्न का महत्व नहीं समझेंगे तो भविष्य में प्रकृति खुद ही हमें समझा देगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed