{"_id":"6a14a9fb38c3250b17080e98","slug":"man-sexually-assaulted-for-six-years-on-pretext-of-marriage-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-150804-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: शादी का झांसा देकर छह वर्षों तक किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। मेंहनगर थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती के साथ छह वर्षों तक दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।
मेंहनगर थाना प्रभारी निहार नंदन ने बताया कि 16 मई को पीड़िता ने मेंहनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि वह अपनी बड़ी बहन के ससुराल आती-जाती थी। इसी दौरान उसकी बहन का देवर प्रशांत कुमार उससे बातचीत करने लगा और शादी का झांसा देकर करीब छह वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। आरोप है कि इस दौरान उसने युवती के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने फोटो और वीडियो सोशल मीडिया स्टेटस पर लगाकर वायरल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी प्रशांत कुमार निवासी टोडरपुर थाना मेंहनगर को मेंहनगर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।