फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man arrested for using fake documents to obtain passport

Azamgarh News: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के आरोप में गिरफ्तार

Fri, 17 Apr 2026 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for using fake documents to obtain passport
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र की पुलिस ने कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाने वाले आरोपी अरविंद को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक पासपोर्ट भी बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी शशिमौलि पांडेय ने बताया कि 27 मार्च को एक शिकायती प्रार्थना पत्र मिला था। जांच शुरू की गई तो सामने आया कि आरोपी ने वर्ष 2009 में एक पासपोर्ट बनवाया था, जिसकी वैधता समाप्त हो चुकी थी। इसके बाद उसने वर्ष 2024 में कूटरचना कर अपनी जन्मतिथि और पता बदलते हुए नए दस्तावेजों के आधार पर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। दोनों पासपोर्ट में दर्ज विवरणों में अंतर पाए जाने पर मामला संदिग्ध हुआ और धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। इस संबंध में थाना मुबारकपुर में बीएनएस की विभिन्न धाराओं और पासपोर्ट अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान 16 अप्रैल की सुबह पुलिस टीम सूचना पर सिकंंदरपुर पुलिया के पास पहुंची। वहां से आरोपी अरविंद निवासी सिकन्दरपुर, थाना मुबारकपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी का स्थायी पता हरई इस्माइलपुर, थाना जीयनपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed