फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man absconds after collecting 2000 from 200 women for loans office closed women file complaint in azamgarh

UP: लोन के लिए 200 महिलाओं से 2000 से 5000 रुपये तक जमा कराकर भागा, कार्यालय बंद; महिलाओं ने दी तहरीर

Mon, 02 Feb 2026 08:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Feb 2026 08:49 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ में महिलाओं ने आरोप लगाया कि उनको समूह का पैसा दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इसके लिए दो से पांच हजार रुपये एडवांस लिए गए लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी संस्था बंद कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Man absconds after collecting 2000 from 200 women for loans office closed women file complaint in azamgarh
अपनी नाराजगी जाहिर करतीं महिलाएं। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: नगर पंचायत क्षेत्र में समूह लोन दिलाने के नाम पर महिलाओं से लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। एएमएन नाम से संचालित एक कथित बैंक व वित्तीय संस्था ने महिलाओं से अग्रिम राशि वसूलने के बाद कार्यालय बंद कर दिया। संस्था का संचालक भाग गया। 

विज्ञापन


पीड़ित महिलाओं ने बताया कि संस्था ने समूह के माध्यम से लोन उपलब्ध कराने का झांसा दिया था। इस प्रक्रिया के तहत 200 से अधिक महिलाओं से 2000 से 5000 रुपये तक की रकम जमा कराई गई। महिलाओं को आश्वासन दिया गया था कि निर्धारित तिथि पर उन्हें लोन की राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

निर्धारित दिन जब महिलाएं लोन लेने के लिए एएमएन कार्यालय पहुंचीं, तो वहां न तो कोई कर्मचारी मौजूद था और न ही संस्था का संचालक। कार्यालय बंद मिलने पर महिलाओं को ठगी का एहसास हुआ। पीड़ित महिलाओं ने शिकायत बूढ़नपुर चौकी प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह से की। चौकी प्रभारी ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ठगी की शिकार महिलाओं में पुष्पावती, निर्मला, सरिता, संगीता, अंजू, सुमन, आशा, ममता, चरौता सहित कई अन्य शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि उन्होंने अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने की उम्मीद से कर्ज लेने की योजना बनाई थी, लेकिन अब वे कर्ज के बोझ तले दब गई हैं। 

पीड़ित महिलाओं ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए और महिलाओं की रकम वापस दिलाई जाए। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed