फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Making the vow of Antyodaya a reality is a priority: Hansraj

अंत्योदय के संकल्प को साकार करना प्राथमिकता : हंसराज

Tue, 21 Jul 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Making the vow of Antyodaya a reality is a priority: Hansraj
भाजपा द्वारा आयोजित संगठनात्मक कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के पदा​धिकारी और कार्यकर्ता। श्रोत-पा
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार के नवनियुक्त राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। नारेबाजी के बीच कार्यकर्ताओं ने अभिनंदन किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने कहा कि हंसराज विश्वकर्मा का राज्यमंत्री बनना काशी क्षेत्र और संगठन के प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता के लिए गौरव का विषय है। वरिष्ठ नेता अखिलेश मिश्रा और ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने कहा कि संगठन के प्रति उनका वर्षों का समर्पण और परिश्रम आज इस जिम्मेदारी के रूप में सामने आया है। राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि पार्टी ने एक साधारण कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय के संकल्प के साथ अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि जिला कार्यालय पर आने वाले लोगों की समस्याओं और सुझावों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा। समारोह को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह, वरिष्ठ नेता अखिलेश कुमार मिश्रा, कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा, विजय विश्वकर्मा आदि ने संबोधित किया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आगामी राजनीतिक व सांगठनिक कार्यक्रमों में पूरे समर्पण के साथ जुटने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed