{"_id":"64f0d79c282d04d6dc0d14e6","slug":"make-an-estimate-for-the-damaged-bridge-dm-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-3590-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त पुल के के लिए एस्टीमेट बनाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त पुल के के लिए एस्टीमेट बनाएं : डीएम
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड विभाग को बाढ़ के कारण बहे बेलहिया पुल के निर्माण के लिए एस्टीमेट बनाने को कहा है। जिससे समय रहते इसे बनाया जाए। उक्त निर्देश जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को सगड़ी तहसील के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को दिए।
बताया किया कि यह पुल अजगर आराजी अजगरा, मालवी, बेलहिया, अचल नगर, गरीबदुबे, इस्माईलपुर सोनौरा आदि गांव को सीधा महुला गढ़़वल बाध से जोड़ता है। पुल से 12 गांव के 15000 की आबादी का आवागमन होता है। डीएम ने महुला, गांगेपुर, हाजीपुर, जमुवारी होते हुए बेलहिया ढाला का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा बनाए गए मैप का भी निरीक्षण किया।
उन्होंने उप जिलाधिकारी सगड़ी अतुल गुप्ता को निर्देश दिए कि नदी किनारे के कौन-कौन से गांव पहले प्रभावित होते हैं, उन गांवों के बारे में जानकारी करें। उन्होंने बाढ़ खंड विभाग को निर्देश दिया कि बंधे में हुए रैन कट को दो दिन के अंदर भरवाएं। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि बाढ़ की समस्याओं पर नजर बनाए रखें।
विज्ञापन
इस दौरान एडीएम वित्त राजस्व आजाद भगत सिंह, सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी, अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार, तहसीलदार विवेकानंद दुबे, ग्राम प्रधान राजमन यादव, खाद्य विभाग के अनूप शाही सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसके बाद जिलाधिकारी ने 18 से 24 सितंबर तक आईटीआई मैदान आजमगढ़ में आयोजित होने वाले आजमगढ़ महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। डीएम ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी खंड द्वितीय को निर्देश दिया कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया।