फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Major blunder in e-challan: Car driver fined for 'no helmet'

ई-चालान में बड़ी चूक : कार चालक पर लगा दिया ‘नो हेलमेट’ का जुर्माना

Thu, 09 Apr 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Major blunder in e-challan: Car driver fined for 'no helmet'
परिवहन विभाग की ओर से चार पहिया वाहन का नो हेलमेट में किया गया चालान। संवाद
आजमगढ़। जनपद में ई-चालान प्रणाली की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कार चालक का ‘नो हेलमेट’ के तहत चालान काट दिया गया। इस अजीबोगरीब मामले ने आम लोगों को हैरान कर दिया है और ट्रैफिक सिस्टम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित वाहन स्वामी अनूप राय ने बताया कि 15 नवंबर 2025 को वह अपनी कार से कहीं गए थे। उसी दौरान किसी पुलिसकर्मी ने उनका चालान काट दिया, जिसकी उन्हें तत्काल जानकारी नहीं मिली। हाल ही में जब उन्होंने मोबाइल एप के माध्यम से अपने वाहन का चालान चेक किया तो मामला सामने आया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि चालान की डिटेल देखने पर उनकी कार की फोटो और नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही थी, लेकिन उल्लंघन ‘नो हेलमेट’ दर्शाया गया था और 1000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इस घटना को लेकर अनूप राय ने सोशल मीडिया पर चालान की फोटो साझा कर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने भी अपने फेसबुक पेज पर इस मामले को साझा करते हुए प्रशासन पर तंज कसा और इसे गैरजिम्मेदाराना कार्यशैली बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे मामलों में ट्रैफिक पुलिस को अपनी गलती स्वीकार करते हुए चालान निरस्त करना चाहिए और संबंधित व्यक्ति से माफी मांगनी चाहिए। इस घटना के बाद ई-चालान प्रणाली की पारदर्शिता और सटीकता को लेकर लोगों में असंतोष देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed