Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Major action in Azamgarh Illegal nursing home sealed in Maharajganj notice issued to pathology lab

आजमगढ़ में बड़ी कार्रवाई: महराजगंज में अवैध नर्सिंग होम सीज, पैथोलॉजी को नोटिस; तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा

Sat, 04 Jul 2026 05:33 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 04 Jul 2026 05:33 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले के महराजगंज में अवैध नर्सिंग होम सीज किया गया। साथ ही पैथोलॉजी को नोटिस जारी किया गया और संचालक को तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया।  

विज्ञापन
Major action in Azamgarh Illegal nursing home sealed in Maharajganj notice issued to pathology lab
अवैध नर्सिंग होम सीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को महराजगंज क्षेत्र में अवैध चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान के तहत एक नर्सिंग होम को सीज कर दिया गया, वहीं एक पैथोलॉजी संचालक को नोटिस जारी की गई है। संचालक को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


डीएम रविंद्र कुमार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनआर वर्मा के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। जनपद में बिना वैध पंजीकरण और मानकों के विपरीत चल रहे चिकित्सकीय प्रतिष्ठानों के खिलाफ यह अभियान जारी है। उप मुख्य चिकित्साधिकारी और निजी चिकित्सा प्रतिष्ठान प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी आलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में महराजगंज में निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान शिवा नर्सिंग होम का पंजीकरण केवल क्लीनिक के रूप में पाया गया। हालांकि, वहां अवैध रूप से नर्सिंग होम, वार्ड और ऑपरेशन थिएटर का संचालन किया जा रहा था। यह संबंधित नियमों और मानकों का स्पष्ट उल्लंघन है। इस प्रतिष्ठान के संबंध में एक बच्चे की मृत्यु की शिकायत भी मिली थी। गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर वार्ड और ऑपरेशन थिएटर को तत्काल सीज कर दिया गया। इसके साथ ही अग्रिम विधिक कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पैथोलॉजी को नोटिस और आगे की कार्रवाई
इसी अभियान के तहत महराजगंज थाने के पास संचालित दीपिका पैथोलॉजी का भी औचक निरीक्षण हुआ। जांच में पैथोलॉजी का वैध पंजीकरण उपलब्ध नहीं पाया गया। संचालक को तीन कार्यदिवस के भीतर स्पष्टीकरण और आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए नोटिस जारी की गई। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
 
अवैध प्रतिष्ठानों पर जारी रहेगा शिकंजा
सीएमओ डॉ. एनआर वर्मा ने कहा कि जनपद में अवैध रूप से संचालित किसी भी चिकित्सकीय प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा। बिना वैध अनुमति और मानकों की अनदेखी कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। ऐसे अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध पूरी सख्ती के साथ कार्रवाई होगी। दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed