फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Majbhita steeped in devotion; the message of the Eid-e-Milad-un-Nabi celebration resonated.

Azamgarh News: अकीदत के रंग में रंगा मजभीटा, गूंजा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पैगाम

Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Majbhita steeped in devotion; the message of the Eid-e-Milad-un-Nabi celebration resonated.
मजभीटा गांव में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की कयादत में आयोजित
ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बुधवार की देर रात मजभीटा गांव में जश्ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर अंजुमन इत्तेहादुल मुस्लिमीन की कयादत में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की सदारत मौलाना अलाउद्दीन साहब ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत हाफिज सैयद अबूबकर ने कुरआन की तिलावत से की। इसके बाद हसन रजा फैजी (झारखंड), शायर रजा भागलपुरी और शान अली ज्ञानवी ने नातख्वानी पेश कर माहौल को नूरानी बना दिया।
विज्ञापन

बिहार से आए मौलाना अख्तर फायकुल जमाली ने मोहब्बत भरे बयान में पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद का किस्सा बयान किया। उन्होंने कहा कि नबी ने पूरी दुनिया को इंसानियत, मोहब्बत, भाईचारे, एकता और न्याय का संदेश दिया। आज जरूरत है कि उनके बताए रास्ते पर चलते हुए इंसानियत और सामाजिक सौहार्द का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 12 अंजुमनों ने हिस्सा लिया। इनमें अंजुमन गुलशने मदीना चुनहटा, अंजुमन फिदाए मुस्तफा राजापट्टी, अंजुमन आशिकाने मुस्तफा भदुली, अंजुमन रजा कमेटी शिवली और अंजुमन गुलामाने मुस्तफा मुकुंदपुर सहित अन्य अंजुमन शामिल रहीं। नात और तकरीर का सिलसिला रात करीब 9:30 बजे शुरू होकर देर रात तक चलता रहा।

इस अवसर पर अनीस अहमद सिद्दीकी, नफीस अहमद, मोहम्मद आरिफ, सुलेमान रसीद, मोहम्मद तय्यब, तारिक सिद्दीकी, वसीम अफरोज, सैयद सैफुद्दीन, हसीब सिद्दीकी, फहीम अफरोज, अजमल सिद्दीकी, इनामुलहक सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed