{"_id":"59f0dc2e4f1c1b98678b76ef","slug":"maharajganj-block-chief-s-chair-in-danger","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे में महराजगंज ब्लाक प्रमुख की कुर्सी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे में महराजगंज ब्लाक प्रमुख की कुर्सी
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
Updated Thu, 26 Oct 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सगड़ी तहसील के महाराजगंज विकास खंड के ब्लाक प्रमुख रूदल सोनकर की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। बुधवार को 94 में से 60 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को एक माह के भीतर बैठक बुलाने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी को बताया कि ब्लाक प्रमुख रूदल सोनकर विकास कार्यों में व्यापक पैमाने पर अनियमितता बरती जा रही है। विकास कार्यों के संचालन में शासनादेशों और नियमों को नजरंदाज कर वह कुछ लोगों को लाभांवित कर रहे हैं।
क्षेत्र पंचायत की विकास योजनाओं का सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों में समान रूप से वितरण नहीं किया जाता है। जिसके कारण क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्र पंचायत सदस्यों के क्षेत्र में विकास के कार्य हुए नहीं है।
विज्ञापन
जिसके कारण मजबूर होकर उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मांग की जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बातों को सुनने के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि जल्द ही अविश्वास प्रस्ताव की तिथि की घोषणा कर दी जाएगी। इस मौके पर सुभाष चंद गौतम, हरिश्चंद्र, दुर्गविजय, रंजीत, सूर्यभान, गिरीश, पूनम, राजेश साहनी, सुमित्रा, अशोक आदि उपस्थित थे।
अहरौला। क्षेत्र पंचायत अहरौला के ब्लाक प्रमुख की कुर्सी चुनाव के बाद से ही विवादों मे चल रही थी। चुनाव में राजेश्वर जीतकर ब्लाक प्रमुख तो बन गए लेकिन वह क्षेत्र में विकास के कार्य नहीं करा सके। इसके बाद उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया और उन्हें कुर्सी से उतरना पड़ा।
उनके कुर्सी गंवाने के 37 दिन बीत चुके हैं लेकिन अभी तक प्रशासन द्वारा यहां पर तीन सदस्यीय टीम का गठन नहीं किया गया जिसके कारण क्षेत्र के विकास कार्य बाधित हैं।
पंचायत चुनाव में सीट सुरक्षित होने पर पूर्व प्रमुख रहे सपा के शकील अहमद ने राजेश्वर को खानपुरचंदू को चुनाव में उतार दिया और चुनाव जीत गए। विपक्षियों ने आरोप लगाया कि सपा ने सत्ता के बलपर राजेश्वर को प्रमुख बनाया।
इसके बाद विपक्षी लामबंद होकर एसड़ीएम न्यायालय फूलपुर में ब्लाक प्रमुख राजेश्वर के खिलाफ गलत निवास लगाने का वाद दाखिल कर दिए। तत्कालीन एसडीएम ने मामले को डीएम न्यायालय में हस्तांतरित कर दिया।
लेकिन दो सालों तक ब्लाक प्रमुख रहने के बाद भी क्षेत्र पंचायत का एक भी विकास का कार्य नहीं हो सका। क्षेत्रपंचायत का लगभग दो करोड़ धन उसी तरह खाते में पड़ा रहा। भाजपा सरकार के बनने के बाद बीडीसी भाजपा विधायक अरूणकांत यादव के नेतृत्व में अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए लामबंद हुए।
डीएम के निर्देश पर 18 सितंबर को अविश्वास पर चर्चा और मतदान हुआ। जिसमें 55 सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख राजेश्वर के खिलाफ मतदान किया जिससे उनकी कुर्सी चली गई। अब जब तक ब्लाक प्रमुख का उप चुनाव नहीं होता तब तक क्षेत्र पंचायत की तीन सदस्यीय टीम क्षेत्र पंचायत के विकास कार्यों को बीडीओ की अध्यक्षता में संचालित करेगी।
आजमगढ़। अपने खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के लिए प्रार्थना पत्र दिए जाने की सूूचना पर बुधवार को ही महराजगंज ब्लाक प्रमुख रूदल सोनकर जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने अविश्वास प्रस्ताव के लिए सौंपे गए ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर को फर्जी बताया।
ब्लाक प्रमुख ने जिलाधिकारी को बताया कि जो लोग हमारे खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रयास कर रहे हैं वह लोग किसी भी हथकंडे को आजमा सकते हैं। इसलिए वे लोग बुधवार को कुछ फर्जी लोगों को खड़ा करते हुए आपको ज्ञापन सौंपे हैं।
जिन लोगों ने प्रार्थना पर हस्ताक्षर किए हैं उसमें बहुत से लोग बाहर हैं और फर्जी हस्ताक्षर बनाकर एक षड्यंत्र के तहत लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने का काम कर किया गया है। ऐसे में लोगों पर जिला प्रशासन सख्त से सख्त कार्रवाई करे और उन्हें दंडित करे।
ताकि भविष्य में दोबारा इस तरह का फर्जी षड़्यंत्र रचने की हिम्मत न कर सके। पूरे क्षेत्र में मैंने जो विकास का कार्य किया है उससे क्षेत्रीय जनता बेहद संतुष्ट है जिसे विपक्षी पचा नही पा रहे हैं। इस मौके पर सपा नेता शैलेंद्र यादव, हरेंद्र यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य लाल बहादुर यादव, जयहिंद यादव, सोमारी देवी, दीपचंद यादव, रामप्यारे, हरिनाथ यादव, इंद्रजीत आदि उपस्थित थे।