फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahanta's cemetery dispute

महंत के समाधि स्थल पर विवाद

Sun, 14 Dec 2014 12:10 AM IST
Updated Sun, 14 Dec 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mahanta's cemetery dispute
शहर के गौरीशंकर घाट पर स्थित संतोषी माता मंदिर के महंत की मौत के
विज्ञापन
बाद  मंदिर की जमीन में महंत की समाधि बनाने के मुद्दे पर विवाद हो गया।

 मंदिर से लगी जमीन में समाधि देने पर मुहल्ले के एक व्यक्ति ने ऐतराज जताते हुए वहां समाधि देने से मना कर दिया। इस पर दोनों तरफ के लोग आमने-सामने हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर, सीओ नगर मौके पर पहुंचे। तभी परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव भी वहां  आ गए।

उनके निर्देश पर एसडीएम और सीओ ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विवाद का निस्तारण करवाकर महंत को समाधि दिलवाई।

महंत भृगुदासजी महराज (90) गौरीशंकर घाट मुहल्ले में स्थित मां संतोषी माता मंदिर के पुजारी थे। शुक्रवार की रात उनका निधन हो गया।

शनिवार की सुबह इसकी जानकारी भक्तजनों को हुई तो भारी तादात में वहां लोग इकट्ठा हो गए। मंदिर परिसर से सटी मंदिर की जमीन में महंत की समाधि बनाने के लिए गड्ढा खोदा जाने लगा।

तभी मुहल्ले के कतवारु निषाद वहां पहुंचे और उक्त जमीन में समाधि देने से मना कर दिया। इससे भक्तों और कतवारु के समर्थक आमने-सामने हो गए।

इसकी जानकारी होने पर एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद, सीओ नगर केके सरोज और शहर कोतवाल मो. ईशा खां भी मौके  पर पहुंच गए।

 अधिकारियों ने पहले बातचीत के जरिए मामले का हल निकालने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी। अभी बातचीत का दौर चल ही रहा था कि परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव भी वहां पहुंच गए।

लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर समाधि दी जा रही है। वहीं इससे पूर्व भी दो महंतों को समाधि दी गई है। उसी के बगल में भृगुदास जी की समाधि बनाई जा रही है।

मुहल्लेवासियों से वार्ता करने के बाद कैबिनेट मंत्री अधिकारियों को विवाद निपटाने का आदेश देकर चले गए। काफी मशक्कत के बाद भी विवाद न सुलझने पर एसडीएम ने तहसील से जमीन के रिकार्ड मंगवाए व सुबह 11 बजे से चल रहा विवाद करीब सात घंटे बाद समाप्त हुआ।

महंत को वहीं थोड़ी दूरी पर मंदिर की जमीन में ही समाधि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। एसडीएम सदर अयोध्या प्रसाद ने बताया कि जिस स्थान पर समाधि दी जा रही थी।

वह मंदिर के नाम दर्ज है।  पर विवाद को देखते हुए जिस स्थान पर जमीन खोदी जा रही थी। उससे थोड़ी दूरी पर मंदिर की जमीन में ही समाधि दिलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed