{"_id":"60466c288ebc3e592e0ea253","slug":"mahadev-will-be-burnt-by-the-ganges-water-of-haridwar-azamgarh-news-vns5788542165","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार के गंगा जल से महादेव का होगा अभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार के गंगा जल से महादेव का होगा अभिषेक
विज्ञापन
भंवरनथ स्थित मंदिर स्थापित शिव लिंग।-फाइल फोटो
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। हरिद्वार में कुंभ का शाही स्नान महाशिविरात्रि के दिन होगा। जो लोग कुंभ स्नान के लिए नहीं जा पाए हैं, वे भी स्थानीय शिवालयों में अबकी महादेव को हरिद्वार का गंगाजल अर्पित कर सकेंगे। इस गंगाजल को सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचाने का जिम्मा डाक विभाग संभाल रहा है।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवालयों में भीड़ लगती है। पवित्र नदियों का जल अर्पित किया जाता है। भगवान आशुषोत का गंगाजल से अभिषेक करने के लिए भक्त मीलों कांवर लेकर चलते हैं। अबकी बार हरिद्वार का पवित्र जल डाक विभाग स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराएगा। इसके लिए विभाग ने काफी तैयारी की है। बड़े पैमाने पर जल मंगवाया गया है और सभी प्रमुख शिवालयों के पास ही उपलब्ध कराने के लिए विभाग स्टाल लगवाएगा। इस स्टालों पर 250 मिली लीटर का पैकेट 30 रुपये के शुल्क पर दिया जाएगा। शुद्ध गंगाजल को डाक विभाग ने हरिद्वार में में ही पैक कराया है।
यहां उपलब्ध होगा हरिद्वार का जल
डाक विभाग सभी प्रमुख मंदिरों में हरिद्वार का जल उपलब्ध कराएगा। भंवरनाथ, दुर्वासा आश्रम, दत्तात्रेय आश्रम और चंद्रमा ऋषि के आश्रम पर स्टाल लगाने की तैयारी है। शहर से चार किलोमीटर दूर स्थित भंवरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर मेला लगता है। यहां जलाभिषेक के लिए श्रद्घालुओं की भीड़ उमड़ती है। फूलपुर तहसील मुख्यालय से उत्तर छह किलोमीटर दूर तमसा-मंजुषा के संगम पर स्थित दुर्वासा ऋषि के आश्रम पर महाशिवरात्रि पर भीड़ उमड़ती है। निजामाबाद तहसील में तमसा और कुंवर नदी के संगम पर दत्तात्रेय का आश्रम, सदर तहसील के मुजफ्फरपुर के पास तमसा और सिलनी नदी के संगम पर चंद्रमा ऋषि आश्रम है।
विज्ञापन
इस बार जिले के प्रसिद्घ शिव मंदिरों पर डाक विभाग स्टॉल लगाकर श्रद्घालुओं को हरिद्वार का गंगा जल उपलब्ध कराएगा। 250 एमएल की एक बोतल गंगा जल मात्र 30 रुपये में दिया जाएगा। जिससे श्रद्घालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सकेंगे।
योगेंद्र मौर्या, प्रवर डाक अधीक्षक प्रधान डाकघर आजमगढ़।