फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maha Kumbh: Employment for 60 lakh people, income of 54 thousand crores

महाकुंभ : 60 लाख को रोजगार, 54 हजार करोड़ की आमदनी

Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:22 PM IST
विज्ञापन
Maha Kumbh: Employment for 60 lakh people, income of 54 thousand crores
आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बजट को लेकर शनिवार को हुई प्रेस वार्ता में प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कोविड कॉल के बाद जहां दुनिया अर्थव्यवस्था से जूझ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट देश को तीसरी महाशक्ति बनाने में अग्रसर होगा। यह बजट युवा शक्ति को अवसर देने वाला बजट है, इस बजट के माध्यम से सरकार ने मातृशक्ति, किसान और व्यापारियों को सीधे लाभ पहुंचाने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारत अपनी नीतियों के चलते तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनता की मांग पर महाकुंभ का समय आगे बढ़ाया जा सकता है। इस महाकुंभ ने 60 लाख लोगों ने रोजगार दिया है। महाकुंभ से 54 हजार करोड़ की आमदनी होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे और बजट की योजनाओं से उन्हें परिचित कराएंगे। श्रम मंत्री ने महाकुंभ पर चर्चा करते हुए कहा कि महाकुंभ के जरिए 60 लाख लोगों को रोजगार मिला है, इससे प्रदेश को 54 हजार करोड़ का फायदा होने वाला है।
जनता की मांग के आधार पर कुंभ के समय को और भी बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार उत्तर प्रदेश में बड़े निवेश की योजना बना रही है, जो प्रदेश की तरक्की को और आगे बढ़ाएगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज्य स्थापित किया गया। प्रदेश में नित नए रोजगार के सृजन किया जा रहे है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश में 2017 में सरकार बनी तो उस समय प्रदेश की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, आज उत्तर प्रदेश देश में दूसरे नंबर पर है और अगले दो सालों में इसे नंबर एक बनाया जाएगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2029 तक प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने का संकल्प लिया है। जिससे प्रदेश के हर व्यक्ति की सवा लाख आय होगी, कोई भी व्यक्ति गरीबी रेखा में नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed