फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar ansari virtual appearance in laborer murder case in azamgarh

Azamgarh: मजदूर हत्याकांड में माफिया मुख्तार की हुई वर्चुअल पेशी, गवाही पूरी, अब एक सितंबर को सुनवाई

Fri, 18 Aug 2023 06:51 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 18 Aug 2023 06:51 PM IST
सार

मजदूर हत्याकांड मामले में आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को माफिया मुख्तार अंसारी की वर्चुअल पेशी हुई। जिसमें गवाह सुनील सिंह की गवाही पूरी हुई।

विज्ञापन
Mafia Mukhtar ansari virtual appearance in laborer murder case in azamgarh
मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण मामले में माफिया मुख्तार अंसारी के मामले में सुनवाई हुई। जिसमें गवाह सुनील सिंह की गवाही पूरी हुई। वहीं कोर्ट ने उक्त मामले में एक सितंबर को अगली तारीख तय की।

विज्ञापन


2014 में तरवां थाना के ऐराकला में सड़क ठेके के विवाद को लेकर ठेकेदार पर मुख्तार अंसारी के लोगों ने जानलेवा हमला किया था। जिसमें दो मजदूर घायल हुए थे। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में ठेकेदार की तहरीर पर माफिया मुख्तार समेत उसके लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


इस मामले में शुक्रवार को एमपी/एमएलए कोर्ट ओमप्रकाश वर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। जिसमें गवाह सुनील सिंह की गवाही हुई। गवाही के दौरान माफिया मुख्तार भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश हुआ। गवाही के बाद न्यायाधीश ने सुनवाई की अगली तारीख एक सितंबर निर्धारित की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed