{"_id":"5ffddc688ebc3e2ef0280b14","slug":"mafia-kuntu-singh-s-two-accomplices-arrested-in-an-encounter-azamgarh-news-vns5687945100","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में माफिया कुंटू सिंह के दो सहयोगी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में माफिया कुंटू सिंह के दो सहयोगी गिरफ्तार
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद पुलिस के हत्थे उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लग गई जब प्रदेश के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के दो सहयोगियों को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से एक तमंचा व बाइक बरामद किया है।
पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड के बाद चर्चा में आए माफिया सरगना ध्रुव कुमार सिंह वर्तमान में लखनऊ में हुए अजीत सिंह सिंह हत्याकांड के बाद एक बार फिर चर्चा में है। ध्रुव सिंह वर्तमान में जिला कारागार में बंद है, फिर भी अजीत हत्याकांड में उसका नाम है। उसके साथ ही जेल में बंद एक और शातिर अपराधी अखंड सिंह अजीत हत्याकांड में कुंटू के साथ नामजद किए गए हैं। कुंटू व उसके कारिंदों पर कार्रवाई के तहत मंगलवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के असरफपुर मोड़ के पास मुठभेड़ के दौरान कुंटू के दो करिंदों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर वे असरफपुर मोड़ के पास मौजूद थे। इसी दौरान एक बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक चला रहे युवक ने पुलिस को देखते ही कहा कि सोफियान पुलिस है, गोली चलाओ। इस पर पीछे बैठे युवक ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इसके बाद पुलिस ने खुद का बचाव करते हुए बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक तमंचा बरामद हुआ। जिस बाइक से दोनों जा रहे थे, उसका कागज भी ये उपलब्ध नहीं करा सके। पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम सोफियान पुत्र जुम्मन निवासी समुद्रपुर थाना कोतवाली जीयनपुर व शिवम यादव पुत्र लच्छी राम यादव निवासी आरिफपुर बनौरा थाना जीयनपुर कोतवाली बताया। गिरफ्त में आए बदमाशों में शामिल सोफियान गैंगस्टर में पाबंद व कुंटू के कारिंदे रिजवान का सगा भाई है।
कुंटू सिंह के नाम पर धमकी देने वाला गिरफ्तार
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली में दर्ज कुंटू सिंह के नाम पर धमकी देने के मुकदमे में वांछित अभियुक्त मोहसीन उर्फ टिपू पुत्र आलमगीर निवासी अतरकच्छा को पुलिस ने सोमवार की देर रात दस बजे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर जीयनपुर कोतवाली नंद कुमार तिवारी ने बताया कि मोहसीन ने नवंबर 2020 में गांव के ही वसीम पुत्र कासिम को मनरेगा योजना के तहत काम देने व न देने पर कुंटू सिंह का नाम लेते हुए जान से मारने की धमकी दिया था। वसीम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहसिन गांव में आया हुआ है और अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर लिया।