फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa board exam will be held at 16 centers from today

Azamgarh News: आज से 16 केंद्रों पर होगी मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Tue, 16 May 2023 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
Madrasa board exam will be held at 16 centers from today
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंड्री, और सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा की सभी तैयारी विभाग ने पूरी कर ली। बुधवार से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जिले में कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 4267 परीक्षार्थी शिरकत करेंगे। मदरसा बोर्ड ने परीक्षा के लिए यूपी बोर्ड के सात व मदरसा बोर्ड के नौ विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर सेकेंड्री यानि मुंशी, मौलवी और सीनियर सेकेंड्री यानि आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षा में कुल 4267 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। प्रथम पाली में मुंशी, मौलवी की परीक्षा सुबह आठ बजे से 11 बजे तक और दूसरी पाली में आमिल, कामिल व फाजिल की परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। जिन केंद्रों पर मदरसा बोर्ड की परीक्षा होगी वहां के प्रधानाचार्य को केंद्र व्यवस्थापक और सीनियर शिक्षक को सह केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। ट्रेजरी से प्रश्न पत्र केंद्रों पर भेजे जा चुके हैं। प्रश्न पत्र परीक्षा के दिन सुबह आठ बजे खोला जाएगा। प्रथम पाली में मुंशी, मौलवी के 2463 और द्वितीय पाली में आलिम, कामिल व फाजिल के 1711 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए जनपद में छह सेक्टर मजिस्ट्रेट पांच सचल दस्ता बनाए गए हैं। जिन 16 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी। जो तहसील सदर, सगड़ी, बूढ़नपुर, निजामाबाद, मेंहनगर व फूलपुर के अंतर्गत आएंगे। इन तहसीलों के तहसीलदार को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अलावा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में पांच सचल दस्ता बनाया गया है। एक सचल दस्ते में कुल पांच लोग रहेंगे। परीक्षा में इस बार बीते वर्ष की तुलना में अधिक पर्रीक्षार्थी बैठेंगे। पिछले वर्ष सेकेंड्री व सीनियर सेकेंड्री की परीक्षा में कुल 3902 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया था। इस बार इनकी संख्या बढ़कर 4267 हो गई है, जो पिछली बार की तुलना में 365 परीक्षार्थी अधिक हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल ने बताया कि मदरसा बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच चुके हैं।नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए छह सेक्टर मजिस्ट्रेट व पांच सचल दस्ता की टीम परीक्षा पर निगरानी रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed