फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa Board: 2313 students will appear for the exam at 15 examination centers

मदरसा बोर्ड: 15 परीक्षा केंद्रों पर 2313 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा

Mon, 03 Feb 2025 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 2313 students will appear for the exam at 15 examination centers
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मदरसा बोर्ड की परीक्षा में इस बार 2313 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए कुल 15 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा में पिछले वर्ष मुंशी, मौलवी, आलिम, फाजिल व कामिल की परीक्षा में 3670 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदरसों में फाजिल व कामिल की पढ़ाई और परीक्षा पर रोक लगी है। अब मदरसों में मुंशी, मौलवी, आलिम के ही छात्र पढ़ाई करेंगे और मदरसा बोर्ड इनकी परीक्षा कराएगा। इसके कारण पिछली बार की तुलना में इस बार परीक्षार्थियों की संख्या भी काफी घट गई है। इस बार मुंशी, मौलवी और आलिम के कुल 2313 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठेंगे। परीक्षा आगामी 17 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगी। उधर परीक्षा की समय सारिणी आने के बाद जिला अल्पसंख्यक विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। जिले में 15 मदरसों में मदरसा बोर्ड की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

इन मदरसों को बनाया गया परीक्षा केंद्र
मदरसा अल्जामेअतुल इस्लामिया निस्वां असरफिया, मदरसा अल्जामेअतुल इस्लामिया असरफिया, मदरसा शमसुलहक मेमोरियल, मदरसा हजरत जैनब निस्वां, हजरत आयशा मदरसा अरबिया निस्वां मंदे को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा मदरसा मदरसतुल बनात, मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम, मदरसा अफजालुल उलूम मगरावां, मदरसा दारूल उलूम गौसिया हुजुरिया, मदरसा अरबिया फैजे नईमी, मदरसा जियाउल ईमान कुरियावां, मदरसा उस्मानियां नोनारी, मदरसा नुरूल इस्लाम निस्वां हाजीपुर, मदरसा राबिया मेमोरियल निस्वां स्कूल, और मदरसा दारूत्तालीम निस्वां मधनापार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मदरसा बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा में इस बार 2313 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। जनपद में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर अन्य तैयारियां चल रही है।-वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed