फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa Board: 1063 left the exam on the fourth day

मदरसा बोर्ड : चौथे दिन 1063 ने छोड़ दी परीक्षा

Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Madrasa Board: 1063 left the exam on the fourth day
उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की सेकेंडरी (मुंशी, मौलवी) और सीनियर सेकेंडरी (आलिम), कामिल व फाजिल की परीक्षाओं में चौथे दिन सोमवार को भी दोनों पालियों में 1063 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी दी। सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का दौरा करते रहे। परीक्षा के चौथे दिन भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। जनपद में मदरसा बोर्ड की परीक्षा 16 केंद्रों पर चल रही है। जिसमें सात यूपी बोर्ड के कॉलेजों व नौ मदरसों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुबह की पाली में मुंशी, मौलवी की परीक्षा में कुल 2459 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 1747 परीक्षार्थी आए, 712 अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली सीनियर सेकेंड्री की आलिम व कामिल, फाजिल की परीक्षा में 1799 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। परीक्षा में 1448 शामिल हुए और 351 अनुपस्थित रहे। जिसमें आलिम की परीक्षा में 695 में से 550 शामिल हुए। 145 अनुपस्थित रहे। कामिल की परीक्षा में 749 में से 614 परीक्षार्थी आए। 135 अनुपस्थित रहे। फाजिल में 355 से 285 ने परीक्षा दी, 70 गैरहाजिर रहे। सरायमीर: पंचायत इंटर कॉलेज खानपुर में चल रही परीक्षा के प्रथम पाली में मौलवी, मुंशी की परीक्षा में 371 में से 301 परीक्षार्थी शामिल हुए। दूसरी पाली में आलिम, कामिल, फाजिल की परीक्षा में 182 में से 142 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed