फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   maatr 18 mile nae sankramit to ek mahila kee hee huee maut

मात्र 18 मिले नए संक्रमित तो एक महिला की ही हुई मौत

Thu, 20 May 2021 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
maatr 18 mile nae sankramit to ek mahila kee hee huee maut
आजमगढ़। जिले में कोरोना का मीटर लगातार दूसरे दिन भी काफी नीचे ही रहा। बृहस्पतिवार को जिले में जहां सक्रमितों की संख्या में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई तो वहीं मौत पर भी ब्रेक सा लगता नजर आया। बृहस्पतिवार को मात्र 18 नए मरीज मिले तो एक मात्र महिला मरीज की मेडिकल कालेज में मौत हुई। नए संक्रमितों की संख्या में कमी पर स्वास्थ्य महकमे ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बीते एक सप्ताह से जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हुई है। बृहस्पतिवार को 2739 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें मात्र 18 की रिपोर्ट ही पॉजिटिव आयी है। यह जिले के लिए काफी राहत की बात है। उन्होंने बताया कि निश्चित तौर पर कोरोना कर्फ्यू के चलते यह स्थिति जिले में देखने को मिल रही है। बृहस्पतिवार को मिले 18 पॉजिटिव केस के बाद जिले में अब तक मिले संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 17435 पर पहुंच गई है। वहीं एक्टिव केस में भी बृहस्पतिवार को कमी आयी। बृहस्पतिवार को एक्टिव मरीजों की संख्या घट कर 839 पर पहुंच गई। जिले में जहां संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है तो वहीं मेडिकल कालेज से भी अच्छी सूचना ही मिली है। बृहस्पतिवार को मात्र एक मरीज की ही मौत हुई थी। नोडल डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि बीते चौबीस घंटे में जिले एकमात्र मौत हुई है। सरायमीर क्षेत्र की रहने वाली 50 वर्षीया महिला को बुधवार की शाम साढ़े चार बजे भर्ती कराया गया। बुधवार की देर शाम साढ़े सात बजे उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed