{"_id":"6a10b120da718d3d850246c3","slug":"low-voltage-problem-increases-electricity-trips-six-times-in-an-hour-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-150642-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: लो वोल्टेज की बढ़ी समस्या, एक घंटे में छह बार ट्रिप कर रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: लो वोल्टेज की बढ़ी समस्या, एक घंटे में छह बार ट्रिप कर रही बिजली
विज्ञापन
बरदह में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग।
- फोटो : बरगद के पौधों के साथ मौजूद एसएसबी के जवान।
आजमगढ़। जिले में बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या कम नहीं हो रही है। इसके कारण उमस भरी गर्मी में जनमानस बेहाल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 10 से 11 घंटा ही बिजली मिल पा रही है। एक घंटे में पांच से छह बार ट्रिप कर जा रही है। जहानागंज क्षेत्र में तो बिजली के आने जाने का कोई समय नहीं है।
बरदह: क्षेत्र में रात के समय अधिक बिजली की कटौती हो रही है। भीषण गर्मी और उमस के बीच रात में करीब छह घंटे तक बिजली गुल रहने से बच्चे, बुजुर्ग और छात्रों को अधिक परेशानी हो रही है। एक घंटे में कई बार बिजली ट्रिप कर रही है। जेई आतिश यादव ने बताया कि वाराणसी से रोस्टिंग की जा रही है, जिसके चलते विद्युत कटौती करनी पड़ रही है। हम लोग भी इससे परेशान हैं।
मेंहनगर: उमस भरी गर्मी और तेज धूप के बीच क्षेत्र की बिजली व्यवस्था वेपटरी हो गई है। दिन में कई बार बिजली ट्रिप कर जा रही है। इससे न सिर्फ घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं बल्कि छोटे व्यवसाय और खेती किसानी भी प्रभावित हो रही है। एसडीओ प्रीतम चौरसिया ने बताया कि ऊपर से जितनी बिजली आपूर्ति मिल रही है, उसी के अनुसार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
अंबारी: बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान लोगों ने शुक्रवार को मुंडियार निवासी शम्स तबरेज के नेतृत्व में एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर सुधार की मांग किया। उन्होंने बताया कि रात में बिजली आपूर्ति बाधि हो जाती है वहीं, पर्याप्त वोल्टेज न मिलने के कारण घरों में लगे पंखे, कूलर, फ्रिज एवं अन्य उपकरण सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रहे हैं।व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।
बिंद्राबाजार: बिजली कटौती को लेकर व्यापार मंडल के अध्यक्ष महानता विश्वकर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने एसडीओ मोहम्मदपुर को ज्ञापन सौंपा। बताया कि क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान है। वोल्टेज भी सही नहीं मिल पा रहा है। बिजली आपूर्ति में तत्काल सुधार की मांग किया।
फूलपुर में ऐसे की जा रही आपूर्ति-अंबारी। बृहस्पतिवार की शाम में 7:50 बजे 132 केवीए के आदेश पर फूलपुर के सभी फीडरों की आपूर्ति दो घंटे के लिए बंद की गई। रात में 9:55 बजे आपूर्ति लगाई गई फिर 10 बजे ओवरलोड के कारण नार्थ और लोनियाडीह फीडर को आधे घंटे के लिए बंद किया गया। इसके बाद रात 10:30 बजे ईस्ट फीडर को ओवरलोड में बंद किया गया। रात 10:40 बजे 132 केवीए के निर्देश पर सभी फीडर की आपूर्ति फिर दो घंटे के लिए बंद कर दी गई। इसके बाद 12:40 पर आपूर्ति लगाई गई। शुक्रवार को भोर में 4:30 पर ईस्ट और 4:50 पर बेस्ट फीडर को बंद किया गया। वहीं, बुधवार की रात 10:40 बजे 132 केवीए द्वारा दो घंटे की सूचना देकर लोक खोला गया। लेकिन पूरी रात आपूर्ति बंद रही। इस संबंध में एसडीओ फूलपुर भूप सिंह ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते ओवरलोड हो रहा है। इसके कारण बिजली कट रही है।
120 गांवों में सात घंटे तक ठप रही बिजली -पवई। क्षेत्र के करीब 120 गांवों में शुक्रवार को लगभग सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पवई, बेलवाई, बलईपुर, माहुल, नन्देसर सहित पांच फीडर की आपूर्ति सुबह छह बजे बंद हो गई, फिर दोपहर बाद करीब एक बजे बिजली आई। घरों में लगे पंखे, कूलर और पानी की मोटरें बंद रहने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। एसडीओ पवई अवधेश सिंह यादव ने बताया कि फूलपुर से माहुल के बीच 33 केवी लाइन खींचे जाने के कारण आपूर्ति बाधित रही। इसके कारण बिजली बहाल नहीं हो सकी। ग्रामीण राजेश सिंह, मनोहर यादव, सुमित ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन बिजली कटौती और फाल्ट की समस्या बनी रहती है, लेकिन विभाग स्थायी समाधान नहीं कर पा रहा है। संवाद
एबीसी केबल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग-आजमगढ़। गर्मी का असर एबीसी केबल पर भी पड़ने लगा है। हीट होने से केबल भी जल जा रहे हैं। मुख्य अभियंता कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दोपहर में सर्विस केबल के शॉर्ट सर्किट से नीचे झाड़ में आग लग गई। इससे हाइडिल कार्यालयों की बिजली करीब आधे घंटे तक बाधित रही है। इसके अलावा बरदह बाजार स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास जमीन पर रखे 100 केवीए ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विभागीय कर्मचारियों ने बिजली आपूर्ति बंद कर आग पर काबू पाया। इससे करीब दो घंटै तक बिजली बाधित रही। इस संबंध में जेई आतीश यादव ने बताया कि अत्यधिक गर्मी और शॉर्ट सर्किट के चलते दोनों स्थानों पर आग लगी थी। विभाग द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर सप्लाई बहाल कर दी गई है।

बरदह में जमीन पर रखे ट्रांसफार्मर में लगी आग।- फोटो : बरगद के पौधों के साथ मौजूद एसएसबी के जवान।