फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Low voltage and tripping problem

Azamgarh News: लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या

Wed, 14 May 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Low voltage and tripping problem
आजमगढ़। तापमान बढ़ते ही बिजली घरों पर लोड बढ़ने लगा है। इस समय बिजली की खपत सामान्य दिनों के मुकाबले 70 मेगावाट बढ़ गई है। उपभोक्ता लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मी में एक तो कम बिजली मिल रही है वहीं, दूसरी और कटौती भी ज्यादा हो रही है। उपकेंद्रों के जिम्मेदार ऊपर से ही बिजली कम मिलने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में 6.90 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं को 80 बिजली घरों के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जाती है। इस समय अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इसके कारण घरों में पंखा, कूलर, एसी, फ्रीज आदि का इस्तेमाल ज्यादा होने लगा है। चार दिन पूर्व मौसम में नरमी होने के कारण 380 से 385 मेगावाट बिजली प्रतिदिन जिले में खर्च होती थी। अब तापमान चढ़ने के साथ बिजली की खपत बढ़कर 450 मेगावाट पर पहुंच गई है। इससे जिले के बिजली घरों पर लोड बढ़ गया है। मोहम्मदपुर, मेंहनगर, बरदह, अहरौला, जहानागंज, फुलपुर, मोहब्बतपुर, रौनापार, लाटघाट आदि बिजली घरों पर लोड बढ़ गया है। लोगों को लो वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है, ट्रिपिंग भी शुरू हो चुकी है। यह समस्या उन बिजली घरों पर भी बनी हुई है जिनकी क्षमतावृद्धि की जा चुकी है। इससे उपभोक्ता गर्मी में परेशान हैं। जबकि जिम्मेदार कटौती और लो वोल्टेज की समस्या को मानने को तैयार नहीं हैं। उनके अनुसार उपभोक्ताओं को शेड्यूल के अनुसार ही बिजली की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

जिनकी लाइन लंबी है या एक ही लाइन से कई बिजली घर जुड़े होंगे तो वहां पर लो वोल्टेज की समस्या हो सकती है। ट्रांसमिशन से बिजली घरों को पर्याप्त मात्रा में बिजली दी जा रही है। इधर, चार दिनों से तापमान बढ़ने से जिले में 380 से बढ़कर 450 मेगावाट बिजली प्रतिदिन खर्च हो रही है। - नवीन चंद्रा, अधिशासी अभियंता ट्रांसमिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed