{"_id":"033d7afae6aee907cce82eb08da9302b","slug":"lottery-winner-palhana-decision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्हना में लाटरी से किया गया विजेता का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्हना में लाटरी से किया गया विजेता का फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के 18 ब्लॉकों में ब्लॉक प्रमुख पद के चुनाव के लिए मतदान का कार्य रविवार की पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू हुआ। शाम तीन बजे मतदान की समाप ्ति के बाद मतगणना का कार्य शुरू हुआ। जिसमें पल्हना विकास खंड में दो प्रत्याशियों को बराबर-बराबर मत प्राप्त हुए। बाद में विजेता का फैसला लाटरी के माध्यम से हुआ।
वहीं जहानागंज विकास खंड में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी का कोई भी सदस्य एजेंट बनने के लिए भी नहीं पहुंचा। पूर्वाह्न11 बजे ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान का कार्य शुरू हुआ। जो शाम तीन बजे तक शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न हो गया। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारी पूरे समय विकास खंडों की खाक छानते रहे।
शाम तीन बजे मतदान का कार्य संपन्न होने के बाद हुईं मतगणना में पल्हना विकास खंड में श्यामदेव राजभर और अवधेश यादव के बीच कांटे की टक्कर हुई। मतगणना के अंत में दोनों 28-28 मत पाकर बराबर हो गए। तब मुख्य विकास अधिकारी ने दोनों प्रत्याशियों की रजामंदी से एक छोटे से बच्चे को बुलाकर लाटरी निकलवाई। जिसमें निर्दल उम्मीदवार श्यामदेव राजभर विजई घोषित हुए।
विज्ञापन
वहीं जहानागंज में समाजवादी पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता एजेंट बनने के लिए बूथ पर नहीं पहुंचा और ना ही वोट डालने पहुंचा। पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवार ओंकार यादव भी बूथ पर नहीं पहुंचे। इतना ही नहीं सपा के समर्थन से जीते बीडीसी सदस्य और प्रत्याशी ओंकार यादव वोट डालने भी बूथ पर नहीं आए जिसके कारण 93 मतों में 86 मत ही पोल हुए। इसमें भी जीते प्रत्याशी संजय यादव जेल में होने के कारण अपना मत नहीं डाल सके।