फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lord Parashuram is the ideal inspiration for us brahmins

हम ब्राह्मणों के आदर्श प्रेरणाश्रोत है भगवान परशुराम

Wed, 04 May 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Lord Parashuram is the ideal inspiration for us brahmins
आजमगढ़। भगवान परशुराम की जयंती के अवसर पर मंगलवार को जनपद में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बूढनपुर प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र के विकास खंड कोयलसा के मडच्छा हरीवल्लभ गांव में माता काली जी के मंदिर पर मंगलवार को बाबा परशुराम जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मऊ डा. एके मिश्रा ने कहा कि बाबा परशुराम हम ब्राह्मणों के आदर्श प्रणेता है। हमें उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता रमाकांत मिश्र ने बताया कि हमें बाबा परशुराम से शिक्षा लेने की जरूरत है। अध्यक्षता कर रहे अखिलेश मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण समाज का सबसे सजग प्रहरी है। ब्राह्मणों ने शुरू से ही लोगों को एकता के सूत्र में बंधने देने का काम किया। लोगों को अनेक रोजगार के अवसर प्रदान कर समाज के अगड़े पिछड़े सभी वर्गों का कल्याण किया। इस मौके पर कुंवर बहादुर शुक्ला, राजेंद्र शुक्ला, दुर्गा प्रसाद मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, संजीत तिवारी, रविकांत त्रिपाठी, संतोष, अशोक, विनीत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार फूलपुर तहसील के अंबारी में अक्षय तृतीया के अवसर पर जनहितकारी सेवा संस्थान एवं ब्राम्हण समाज कल्याण परिषद के संयुक्त तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती मनायी गयी। लोगों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यर्पण एवं पुष्प अर्पित कर नमन किया । जनहितकारी सेवा संस्थान के अध्यक्ष त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि परशुराम ने दुष्टों के संहार के लिए अवतार लिया और अभी वह जिंदा रहकर तपोलीन हैं। पंडित कृष्ण मोहन मिश्रा, पंडित राकेश मिश्रा ने कहा कि भगवान परशुराम की कथा अनन्त है। इस मौके पर हृदय नारायण पांडेय, संतोष कुमार मिश्रा, मनीष तिवारी, लकी तिवारी, ओमिश पांडेय आदि उपस्थित थे। आयोजक अवर अभियंता लोकेश पांडेय ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed