फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loot of two lakhs from field officers of finance company in Azamgarh

आजमगढ़ में फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसरों से दो लाख की लूट

Thu, 12 Nov 2020 10:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Loot of two lakhs from field officers of finance company in Azamgarh
महराजगंज । फाइनेंस कंपनी के दो फील्ड अफसरों से बाइक सवार दो बदमाशों ने बृहस्पतिवार शाम लगभग दो लाख रुपये लूट लिए। वारदात की जानकारी होते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ितों ने महराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ लूट की तहरीर दी है।
विज्ञापन

बूढ़नपुर कस्बा स्थित भारत फाइनेंस इनक्लूजर कंपनी के दो फील्ड अफसर अरविंद यादव निवासी बेइलसा थाना सिधारी व शिवम तिवारी पांडेयपुर जिला देवरिया एक ही बाइक से देवारा क्षेत्र में गए थे। विभिन्न समूहों से करीब दो लाख रुपये एकत्र कर शाम साढ़े पांच-छह बजे दोनों आफिस लौट रहे थे। महराजगंज-देऊरपुर मार्ग पर हुसेपुर गांव के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोका और एक बदमाश ने असलहा लहराते हुए उनसे रुपयों भरा बैग छीन लिया व देऊरपुर की तरफ भाग निकले। पीड़ितों की सूचना पर कुछ ही देर में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल शुरू कर दी। कई स्थानों पर घेराबंदी कर जांच कराई गई पर कोई सफलता नहीं मिली। पीड़ितों ने घटना के बाबत महराजगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ ने बताया कि एक बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया है। लगभग दो लाख रुपये की लूट की बात सामने आ रही है। पुलिस जांच कर रही है और बदमाशों की गिरफ्तारी का प्रयास किए जा रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed