फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loot in azamgarh in day light with csc owner miscreants ran away by shooting bike tire

दिनदहाड़े वारदात: आजमगढ़ में जनसेवा केंद्र संचालक से डेढ़ लाख की लूट, बाइक की टायर में गोली मार भागे बदमाश

Thu, 28 Apr 2022 03:36 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Apr 2022 03:36 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर में ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तमंचे से डराकर बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। 

विज्ञापन
Loot in azamgarh in day light with csc owner miscreants ran away by shooting bike tire
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और लोग। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में हौसला बुलंद बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया। जनसेवा केंद्र संचालक को असलहे के बल पर आतंकित कर डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। नकदी के साथ बदमाशों ने लैपटॉप, फिंगर प्रिंट स्कैनर और मोबाइल भी छीन लिया। घटना को अंजाम देने के पूर्व बदमाशों ने केंद्र संचालक की बाइक में गोली मार कर पंचर भी कर दिया था।

विज्ञापन


दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलते ही पुलिस महकमा हरकत में आ गया। लूट में प्रयुक्त बाइक को पुलिस ने बरामद कर लिया।  मेंहनगर थाना के दामा गांव निवासी जितेश सिंह धरनीपुर रानीपुर में जनसेवा केंद्र चलाता है। गुरुवार को वह यूबीआई गोसाई की बाजार शाखा से डेढ़ लाख रुपये निकाला और फिर बाइक से अपने जनसेवा केंद्र की ओर रवाना हो गया।

विज्ञापन

असलहा लहराते हुए भागे बदमाश

अभी वह बैंक से कुछ ही दूर पहुंचा था कि पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने उसके बगल में पहुंचते ही फायर कर दिया। गोली जितेश के बाइक के टायर में लगी, जिससे टायर पंचर हो गया। इसके बाद बदमाशों ने जितेश को असलहा सटा दिया और बैग छीन लिया। बैग में डेढ़ लाख रुपये के साथ ही लैपटॉप, फिंगर प्रिंट स्कैनर आदि रखा था। बदमाशों ने जितेश की मोबाइल भी छीन ली और असलहा लहराते हुए फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई लूट की जानकारी होते ही मेंहनगर थाना पुलिस में हड़कंप मच गया। आननफानन सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी और मेंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पीड़ित से पूछताछ करने के साथ ही बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई। कुछ ही देर में पुलिस ने लूट में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया। सीओ मनोज रघुवंशी ने बताया कि लूट की घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद कर लिया गया है, जल्द ही लुटेरे भी पुलिस के हत्थे चढ़ जाएंंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed