{"_id":"65e0b55a9be7fc9bef043a16","slug":"loot-1-20-lakh-rupees-businessman-at-gun-point-in-azamgarh-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Crime: आजमगढ़ में Gun Point पर कारोबारी से 1.20 लाख की लूट, मामले को दबाती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Crime: आजमगढ़ में Gun Point पर कारोबारी से 1.20 लाख की लूट, मामले को दबाती रही पुलिस
Thu, 29 Feb 2024 10:19 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:19 PM IST
सार
Crime News: आजमगढ़ के केदलीपुर-इरनी मार्ग पर हुए इस वारदात से व्यापारी वर्ग गुस्साया हुआ है। बताया जा रहा है कि देर शाम तक बरदह एसओ मामले को दबाने की कवायद में जुटे रहे। वहीं, एसपी सिटी ने जल्द से जल्द कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के बरदह थाना के केदलीपुर-इरनी मार्ग पर स्थित पुल के पास गुरुवार को बाइक सवार तीन बदमाशों ने पान मसाला कारोबारी से 1.20 लाख लूट लिया और फरार हो गए। लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। देर शाम तक बरदह एसओ मामले को दबाने की कवायद में जुटे रहे।
विज्ञापन
सरायमीर थाना क्षेत्र निवासी पान मसाला कारोबारी शब्बू गुरुवार को व्यापारी से तगादा करने बरदह थाना क्षेत्र में गया था। ठेकमा रोडवेज के पास मुन्ना गुप्ता के यहां से उन्होंने पैसा बैग में रखा। इसके पहले भी वह कई दुकानदारों से पैसे लिए। इसके बाद वह केदलीपुर-इरनी मार्ग होकर वापस जाने लगे। अभी वह केदलीपुर-इरनी मार्ग स्थित पुल पर पहुंचे थे कि एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक कर असलहा सटा दिया।
विज्ञापन
एसपी ने स्वीकार की लूट की सूचना
इसके बाद बदमाशों ने कारोबारी से रुपये वाले बैग को छीन लिया और असलहा लहराते हुए फरार हो गए। कारोबारी शब्बू के अनुसार, बैग में कुल 1.20 लाख रुपये थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच पड़ताल व पूछताछ की।
देर शाम तक एसओ बरदह अखिलेश मौर्य लूट की घटना को दबाने की कवायद में जुटे रहे। पूछने पर वे कहते रहे कि ऐसी कोई घटना नही हुई है। घटना होती तो तहरीर मिली होती।
वहीं, इस बाबत जब एसपी सिटी शैलेंद्र लाल से बात की गई तो उन्होंने व्यापारी से 1.20 लाख की लूट होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।
देर शाम तक एसओ बरदह अखिलेश मौर्य लूट की घटना को दबाने की कवायद में जुटे रहे। पूछने पर वे कहते रहे कि ऐसी कोई घटना नही हुई है। घटना होती तो तहरीर मिली होती।
वहीं, इस बाबत जब एसपी सिटी शैलेंद्र लाल से बात की गई तो उन्होंने व्यापारी से 1.20 लाख की लूट होने की बात स्वीकार की। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल की जा रही है।