फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loksabha Bypolls 2022 Dharmendra yadav filed nomination ans said azamgarh is land of samajwadi party

Loksabha Bypolls: आजमगढ़ में सपा का न तो मुकाबला था, ना है और ना ही रहेगा, नामांकन के बाद धर्मेंद्र यादव का दावा

Mon, 06 Jun 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 06 Jun 2022 04:49 PM IST
सार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा खाली की गई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी बढ़ गई है। आखिरी समय में घोषित सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को नामांकन किया। मीडिया से बातचीत में भाजपा पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Loksabha Bypolls 2022 Dharmendra yadav filed nomination ans said azamgarh is land of samajwadi party
आजमगढ़ में नामांकन कक्ष के बाहर धर्मेंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव को लेकर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव पर दांव लगाया है। आखिरी समय में घोषित सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव ने सोमवार को आजमगढ़ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में दावा किया कि आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी का न तो कभी मुकाबला था, ना है और ना ही रहेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई किसी प्रत्याशी से नहीं है। मेरी लड़ाई ऐसे लोगों से है जिन्होंने जनता से झूठे वादे किए और महंगाई की आग में झोंका। धर्मेंद्र यादव ने कहा कि आजमगढ़ ऐतिहासिक समाजवादी सरजमीं है। इसके बारे में चौधरी साहब ने कहा कि बागपत छोड़ सकता हूं लेकिन आजमगढ़ नहीं। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने कहा था इटावा मेरा दिल है तो आजमगढ़ मेरी धड़कन।

विज्ञापन

भाजपा पहले खुद का परिवारवाद देखे

धर्मेंद्र यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चाहे किसी की भी हवा चली हो लेकिन आजमगढ़ के लोगों ने हमेशा समाजवादियों को ताकत दी। ऐसी सरजमीं पर आकर मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर मिला इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आजमगढ़ की जनता और पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। परिवारवाद के बारे में सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा पहले वह अपना परिवारवाद देखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी लड़ाई ऐसे लोगों के साथ है जिन्होंने यूपी और देश की जनता को गुमराह किया, लोगों से झूठ बोला। कहा कि चुनाव आता है तो महंगाई कम हो जाती है। वहीं चुनाव बीतने के बाद बढ़ जाती है। चुनाव आता है तो फ्री राशन मिलता है उसके बाद बंद हो जाता है। 

आजमगढ़ ने देश की राजनीतिक दिशा को बदला

 वहीं सपा नेता जनेश्वर मिश्र ने कहा कि यह संघर्ष का परिवार है। यह कहने की बात नहीं है। जनता ने भी इस परिवारवाद को प्यार दिया है। झूठ की बुनियाद पर राजनीति करने वालों को जनता जवाब देगी। आजमगढ़ के लोगों ने हमेशा देश की राजनीतिक दिशा को बदला है। इस बार फिरकापरस्त ताकतों को उखाड़ फेंकने का काम आजमगढ़ की जनता करेगी।  

भाजपा की बसपा से लड़ाई के सवाल पर उन्होंने कहा कि हो सकता है उनका मुकाबला दूसरे और तीसरे नंबर के लिए हो रहा हो। अखिलेश यादव के इस्तीफे के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह गलत है कि अखिलेश यादव ने यहां के लोगों को छोड़ा। बल्कि वह सदन में मजबूत विपक्ष के नेता के रूप में गरीबों की आवाज को बुलंद कर रहे हैं। जबसे अखिलेश सदन में हैं तब से सत्ता पक्ष के लोग सतर्क होकर काम कर रहे हैं।

भाजपा नेता बोले- इसबार सपा टक्कर में नहीं, बसपा से है मुकाबला

Loksabha Bypolls 2022 Dharmendra yadav filed nomination ans said azamgarh is land of samajwadi party
आजमगढ़ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा उपचुनाव में नामांकन के आखिरी दिन सोमवार को सपा और भाजपा के प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के नामांकन में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए वंशवादी पार्टी करार दिया।

कहा कि आजमगढ़ से लोकप्रिय प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ को पिछले चुनाव में भी जनता जनार्दन से जबरदस्त आशीर्वाद मिला था। वह इस बार काम आएगा। आजमगढ़ के लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार कमल खिलाना है। निरहुआ को लोकसभा भेजना है। इसके पीछे पीएम मोदी और सीएम योगी की लोकप्रियता और गरीबों के लिए संचालित की जा रही लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं।

पिछले विधानसभा में भी हम लोगों ने अच्छा लड़ा भले ही इसका परिणाम नहीं आया। सपा उम्मीदवार को लेकर जारी सस्पेंस और फिर धर्मेंद्र यादव के नामांकन करने पर उन्होंने कहा कि यह वंशवादी पार्टी है। इस बार हमारा मुकाबला सपा से नहीं बल्कि बसपा से है। क्योंकि जिले का सामाजिक समीकरण यही कह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed